{"_id":"bdaaf5b0-91d0-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"nails-tells-you-will-be-rich-or-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाखून बताते हैं धनवान होंगे या रहेगी गरीबी","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
नाखून बताते हैं धनवान होंगे या रहेगी गरीबी
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
Updated Thu, 21 Mar 2013 08:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाखूनों को सुन्दर और सजा-संवार कर रखने की बात यूं ही नहीं की जाती है। नाखून का आकार और इसका रूप रंग आपकी आर्थिक स्थिति और स्वाभव को भी दर्शाता है। गरूड़ पुराण में बताया गया है कि जिसके नाखून पीले होते हैं वह नपुंसक होता है।
विज्ञापन
नाखूनों पर धब्बे हों और नाखून दिखने में अच्छे नहीं हों तो ऐसा व्यक्ति जीवन में बहुत उन्नति नहीं कर पाता है। इनकी आर्थिक स्थिति सामान्य होती है। नाखून टेढ़े-मेढ़ा और रेखा युक्त होना आर्थिक दृष्टि से प्रतिकूल स्थिति को दर्शाता है।
विज्ञापन
उत्तम नाखून जो आर्थिक समृद्घि को दर्शाते हैं उनके विषय में कहा गया है कि, जिनके नाखून रेखा और धब्बा रहित चिकने और लालिमा युक्त होते हैं वह धनवान होता हैं। नाखून का आकार उंगली के पहले पोर का आधा होना उत्तम माना गया है।
विज्ञापन
सभी उंगलियों में नाखून कछुए की पीठ की तरह उठे हुए होना श्रेष्ठ माना जाता है लेकिन अगर अंगूठे का नाखून बीच में उठा हुआ है तो यह जीवन भर आर्थिक उन्नति के लिए संघर्ष करने का संकेत माना जाता है।
पुरूषों के नाखून मांस में अधिक धंसे नहीं हों और गोल हों तो यह आर्थिक समृद्घि का सूचक होता है। ऐसा व्यक्ति दिनानुदिन उन्नति की ओर बढ़ता रहता है। गर्ग संहिता के अनुसार जिस स्त्री के नाखून लाल, चमकीले, चिकने और उठे हुए होते हैं वह सौभाग्यशाली होती है।
ऐसी स्त्री निष्ठावान होती है और जीवन में सुख-सुविधाओं का उपभोग करती हैं। नाखून उंगली से कुछ बाहर निकले हों और गुलाबी हों तो यह भी सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।