फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिपस्टिक के रंग से जानिए महिलाओं की खास बातें

Sat, 05 Mar 2016 08:38 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
lipstick-colour-disclose-nature-of-ladies
हस्तरेखा होंठ - फोटो : lips palmistry
शायद आप यकीन न करें लेकिन यह सच है कि लिपस्टिक व्यक्तित्व का राज खोल देती है। लिपस्टिक के कलर को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि महिला का स्वभाव और उनकी सोच कैसी है। वास्तव में लिपस्टिक का कलर चुनना मनोदशा और सोच पर निर्भर करता है। यह कलर साईंस कहता है। ज्योतिषशास्त्र में भी रंगों का स्वास्थ्य और वयक्तित्व पर प्रभाव बताया गया है।
lipstick-colour-disclose-nature-of-ladies
हस्तरेखा होंठ - फोटो : pink lips
रोमांटिक होती हैं ऐसी महिलाएं: जिन महिलाओं को गुलाबी रंग भाता है वह रोमांटिक होती हैं। इस रंग पर शुक्र का प्रभाव होता है। ऐसी महिलाओं की रूचि कलात्मक विषयों में होती है। इनका हृदय कोमल होता है। किसी के दुःख दर्द में यह पूरा साथ देती हैं। ऐसी महिलाओं का दांपत्य जीवन आमतौर पर खुशहाल होता है क्योंकि यह अपने परिवार के सदस्यों का पूरा ख्याल रखती हैं।
lipstick-colour-disclose-nature-of-ladies
हस्तरेखा होंठ - फोटो : red lips
साहसी होती है ऐसी महिलाएं: लाल रंग पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। इस रंग को पसंद करने वाली महिलाओं में जोश और उत्साह भरपूर होता है। ये लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की कला बखूबी जानती हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियां आने पर भी घबराती नहीं हैं बल्कि चतुराई और हिम्मत से परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेती हैं। इनमें नेतृत्व की अच्छी योग्यता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
lipstick-colour-disclose-nature-of-ladies
हस्तरेखा होंठ - फोटो : lips

शांति पसंद होती है ऐसी महिलाएं: न्यूड कलर और लिपग्लौस पसंद करने वाली महिलाओं पर चन्द्रमा का प्रभाव अधिक रहता है। ऐसी महिलाएं शांति पसंद होती हैं। इनके ऊपर आसानी से विश्वास किया जा सकता है क्योंकि छल कपट की भावना इनके अंदर नहीं होती है। प्रोफेशनल लाईफ में आगे बढ़ने में इन्हें काफी वक्त लगता है क्योंकि जिम्मेदारियों से इन्हें डर लगता है।

विज्ञापन
lipstick-colour-disclose-nature-of-ladies
हस्तरेखा होंठ - फोटो : orange lips

कैरियर के प्रति समर्पित होती हैं ऐसी महिलाएं: नारंगी कलर पसंद करने वाली महिलाओं पर सूर्य का प्रभाव रहता है। ऐसी महिलाएं अपने अधिकार के साथ कभी समझौता नहीं करती हैं। सामाजिक कार्यों में इनका मन लगता है। कैरियर के प्रति यह काफी संजीदा होती हैं यही वजह है कि ऐसी महिलाओं को समाज और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed