फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   know about married life in palm

हथेली पर यहां बनती है विवाह रेखा, जानिए वैवाहिक जीवन की पूरी कुंडली

Thu, 12 Dec 2019 02:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 12 Dec 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
know about married life in palm
palmistry
हस्तरेखा ज्योतिष की सहायता से हथेलियों पर बनी रेखाओं से व्यक्ति के पूरे जीवन में होने वाली कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में मालूम किया जा सकता है। हथेली पर कई तरह की रेखाएं बनती हैं जिसमें जीवन रेखा, भाग्य रेखा, ह्रदय रेखा और विवाह रेखा प्रमुख होती है। जीवन और भाग्य रेखा जहां व्यक्ति के जीवन और उसके भाग्य के बारे में जानकारी देते हैं तो वहीं विवाह रेखा से व्यक्ति के प्रेम प्रसंग और वैवाहिक जीवन के बारे में पता चलता है। 
विज्ञापन


विवाह रेखा में कई बाते होती हैं। जैसे आपकी शादी कब होगी, लव मैरिज होगी या अरेंज और शादियों का योग कितना है?

कहां होती है विवाह रेखा  

 हथेली पर विवाह रेखा सबसे छोटी उंगली के नीचे वाले भाग पर जहां बुध पर्वत बना होता है वहां पर आड़ी स्थिति में होती है। इस जगह पर विवाह रेखा एक या एक से अधिक भी हो सकती है। 
विज्ञापन


विवाह रेखा से जुड़ी खास बातें...
  • हथेली में बुध पर्वत के पास विवाह रेखा लंबी, सीधी और स्पष्ट होनी चाहिए। जो विवाह रेखा ह्रदय रेखा के बराबर चलती है वह बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  हथेली पर एक से ज्यादा विवाह रेखा बनने पर यह कई प्रेम प्रसंग की तरफ इशारा करता है। 
  •  विवाह रेखा में दो शाखाएं निकली हुई हो तो उस व्यक्ति की शादी टूटने का भय रहता है।
  •  अगर किसी स्त्री के हाथ में विवाह रेखा के पास द्वीप का निशान बना हुआ हो तो विवाह में किसी धोखे से होने की संभावनाएं रहती हैं। 
  •  अगर किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा झुकी हुई दिखाई दे रही है यह शुभ लक्षण नहीं माना जाता है। 
  •  विवाह रेखा अगर लम्बी और सूर्य पर्वत तक जाए तो यह संपन्न और समृद्ध जीवन साथी का प्रतीक है।
  •  अगर विवाह रेखा को कोई रेखा बुध पर्वत पर काट दे तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन परेशानियों भरा होता है।
  •  विवाह रेखा अगर बीच में टूटी हो तो यह विवाह टूटने का संकेत माना जाता है। 
  •  विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़ी हुई हो और यह छोटी उंगली तक पहुंचे तो विवाह में काफी परेशानियां आती हैं। ऐसे लोग के अविवाहित रहने की संभावनाएं ज्यादा रहती है।
  •  विवाह रेखा पर त्रिशूल का निशान बनने पर पति-पत्नी के बीच काफी प्रेम भाव होता है।
  •  विवाह रेखा पर क्रास का निशान शुभ नहीं माना जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोगों का जीवनसाथी ज्यादा समय के लिए उसके पास नहीं रह पता।
  • अगर विवाह रेखा पर तिल बना हुआ हो तो इसे भी शुभ संकेत नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed