Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   Hast rekha shastra these specific bracelet lines manibandh rekha indicate signs of happiness and prosperity

हस्तरेखा शास्त्र: कलाई की ये खास रेखाएं बताती हैं जीवन में सुख-समृद्धि के संकेत

Mon, 16 Nov 2026 04:17 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 16 Nov 2026 04:17 PM IST
सार

Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली और कलाई के जुड़ने वाले स्थान पर दिखाई देने वाली गोलाकार रेखाओं को मणिबंध रेखा या ब्रेसलेट लाइन कहा जाता है।

विज्ञापन
Hast rekha shastra these specific bracelet lines manibandh rekha indicate signs of happiness and  prosperity
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Manibandh Rekha In Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथों की रेखाओं का विस्तार से अध्ययन किया जाता है। इसमें हथेली की छोटी-बड़ी रेखाओं के साथ उंगलियों और नाखूनों की बनावट के आधार पर जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाती है। मान्यता है कि इनसे व्यक्ति के करियर, नौकरी, वैवाहिक जीवन और सुख-सुविधाओं से जुड़े कई संकेत मिलते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में कलाई और हथेली के जुड़ने वाले स्थान पर बनी गोलाकार रेखाओं को मणिबंध रेखा या ब्रेसलेट लाइन कहा जाता है। आमतौर पर व्यक्ति की कलाई पर तीन मणिबंध रेखाएं देखने को मिलती हैं, जबकि कुछ लोगों की कलाई पर चार रेखाएं भी होती हैं।

विज्ञापन


 


हस्तरेखा शास्त्र में इन रेखाओं को विशेष महत्व दिया गया है और इन्हें जीवन से जुड़े अलग-अलग संकेतों से जोड़कर देखा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, मणिबंध रेखाओं को व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई पहलुओं का संकेत माना जाता है। इनमें सुख-सुविधाओं, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और स्वास्थ्य से संबंधित संकेत शामिल होते हैं। मान्यता के अनुसार, ब्रेसलेट लाइन यानी मणिबंध रेखा का अध्ययन करने के लिए पुरुषों के बाएं हाथ और महिलाओं के दाएं हाथ की कलाई देखी जाती है। आइए जानते हैं, मणिबंध रेखाएं जीवन से जुड़े किन पहलुओं को दर्शाती हैं।

विज्ञापन

 



पहली मणिबंध रेखा से जानें स्वास्थ्य के संकेत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कलाई की पहली मणिबंध रेखा का साफ, सीधा और बिना कटाव के होना अच्छा संकेत माना जाता है। मान्यता है कि ऐसी रेखा व्यक्ति के अच्छे स्वास्थ्य की ओर इशारा करती है। वहीं, यदि यह रेखा टूटी हुई या कटी-फटी दिखाई देती है, तो इसे स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का संकेत माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 


दूसरी मणिबंध रेखा से जानें सुख-समृद्धि के संकेत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, दूसरी मणिबंध रेखा को व्यक्ति की उम्र और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि यह रेखा जितनी साफ और स्पष्ट होती है, व्यक्ति का जीवन उतना ही सुखमय रहता है। वहीं, यदि दूसरी मणिबंध रेखा कटी-फटी या टूटी हुई हो, तो इसे जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का संकेत माना जाता है। 





तीसरी मणिबंध रेखा बताती है मान-सम्मान के संकेत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कलाई की तीसरी मणिबंध रेखा को व्यक्ति के सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि जिन लोगों की कलाई पर यह रेखा स्पष्ट रूप से मौजूद होती है, उन्हें जीवन में आदर और प्रसिद्धि प्राप्त होती है। वहीं, चौथी मणिबंध रेखा को दीर्घायु का संकेत माना जाता है। माना जाता है कि ऐसी रेखा वाले व्यक्ति लंबी उम्र प्राप्त करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed