{"_id":"bae07088-e070-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"foreign-travel-through-palmistry","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसी हथेली है तो विदेश यात्रा करेंगे ","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
ऐसी हथेली है तो विदेश यात्रा करेंगे
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Mar 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
हस्तरेखा
- फोटो : palmistry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप विदेश यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो आपकी चाहत पूरी हो सकती है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपकी कुण्डली में विदेश यात्रा के योग मौजूद हों। वैसे आप चाहें तो अपनी हथेली देखकर भी यह जान सकते हैं कि आपकी किस्मत में विदेश यात्रा का योग है या नहीं। अगर यह योग बन रहे हैं तो निश्चित ही आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर कोई रेखा जीवन रेखा से निकलकर भाग्य रेखा को काटते हुए हथेली के दूसरी ओर चन्द्र पर्वत पर जाए तो विदेश यात्रा का मौका प्राप्त होता है। यह रेखा जितनी स्पष्ट और गहरी होती है विदेश मे उतना ही अधिक समय रहने का मौका मिलता है। यह रेखा हल्की होने पर कम समय के लिए विदेश यात्रा का मौका प्राप्त होता है।
छोटी उंगली के नीचे से बुध पर्वत के पास से कोई रेखा निकलकर सूर्य पर्वत यानी अनामिका उंगली के नीचे तक आती है तो ऐसा व्यक्ति भी जीवन में बहुत सी विदेश यात्रा करता है। इन्हें जीवन में आसानी से सफलता नहीं मिलती है। अपनी मेहनत और लगन से जीवन में कामयाबी हासिल करते हैं।
विज्ञापन
चन्द्र पर्वत यानी हथेली के दूसरे हिस्से से कोई सीधी रेखा निकलकर शनि पर्वत यानी मध्यमा उंगली के नीचे पहुंचती है तो ऐसे व्यक्ति का भाग्योदय जन्मस्थान से दूर होता है। यह रेखा अगर शनि पर्वत पर कई शाखाओं पर बंट रही हो तो जीवन में कभी भी इन्हें धन की परेशानी नहीं होती है।
चन्द्र पर्वत पर त्रिभुज होना भी विदेश यात्रा का योग बनाता है। अगर आपके हाथों में इनमें से कोई भी चिन्ह है तो आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।