फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   cross mark on palm know about auspicious sign and benefit in hindi

Palmistry: हथेली पर है क्रॉस का निशान? जानें क्या कहता है हस्तरेखा विज्ञान

Sat, 03 Aug 2024 07:14 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 03 Aug 2024 07:14 AM IST
सार

हथेली पर मैजूद हर आड़ी टेढ़ी रेखा का कोई न कोई मतलब होता है। हस्तरेखा विज्ञान हथेली के अध्ययन के माध्यम से भाग्य बताने की एक कला है।  इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि हथेली पर मौजूद क्रॉस के निशान हमारे बारे में क्या क्या बताता है?

विज्ञापन
cross mark on palm know about auspicious sign and benefit in hindi
Palmistry - फोटो : istock

विस्तार

Hastrekha Vigyan: हस्तरेखा शास्त्र सदियों से लोगों के जीवन में जिज्ञासा का विषय रहा है। हथेली की रेखाओं को पढ़कर व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानने की उत्सुकता हमेशा से रही है। हथेली पर मौजूद हर आड़ी टेढ़ी रेखा का कोई न कोई मतलब होता है। हस्तरेखा विज्ञान हथेली के अध्ययन के माध्यम से भाग्य बताने की एक कला है। हस्तरेखा पढ़ने की इस विधि को काइरोमेंसी, कीरोलॉजी या काइरोलॉजी के रूप में भी जाना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं के महत्व का वर्णन मिलता है। हथेली पर कई उभरे हुए स्थान होते हैं जिसे पर्वतों की संज्ञा दी गई है। हथेली पर मौजूद रेखाएं व्यक्ति के स्वभाव के साथ उसका भाग्य भी दर्शाती हैं। पर्वतों में से एक शनि पर्वत के आसपास मौजूद रेखाएं मनुष्य के व्यक्तित्व से जुड़े कई राज खोलती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि हथेली पर मौजूद क्रॉस के निशान हमारे बारे में क्या क्या बताता है?

विज्ञापन


Samudrik Shastra: पैरों की उंगली की बनावट में छिपा होता है भूत और भविष्य, अंगूठे से जानें व्यक्ति का स्वभाव

विज्ञापन

cross mark on palm know about auspicious sign and benefit in hindi
हाथ की रेखा - फोटो : Amar Ujala
ऐसे निशान देते हैं शुभ संकेत
  • यदि शनि पर्वत पर दो खड़ी रेखा मौजूद हैं तो यह दर्शाता है कि व्यक्ति जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करेगा। 
  • अगर शनि पर्वत पर सीढ़ीनुमा संरचना है तो यह धनवान होने का संकेत देता है। 
  • अगर शनि पर्वत पर चौकोर आकृति हो तो ये शुभ संकेत देती है। ऐसे लोगों को जीवन में बहुत कामयाब होते हैं।
  • शनि पर्वत पर खड़ी रेखा भाग्यशाली होने का प्रतीक होती है और ऐसे लोगों को जीवन में सफलता प्राप्त होती है।

Palmistry: हाथ की ये रेखाएं दिलाती हैं राजयोग, लक्ष्मी जी की होती है विशेष कृपा

cross mark on palm know about auspicious sign and benefit in hindi
हस्तरेखा विज्ञान - फोटो : Amar Ujala
क्रॉस का निशान देता है ये संकेत
  • हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक अगर शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान है तो ये चिंताजनक माना जाता है। 
  • अगर किसी इंसान के हाथ में शनि क्षेत्र पर मौजूद क्रॉस चिह्न भाग्य रेखा तक जा रहा हो तो ऐसे व्यक्ति को जोखिम भरी जगह से बचना चाहिए।
  • क्रॉस का निशान इस बात का संकेत देता है कि व्यक्ति किसी दुर्घटना का शिकार हो सकता है या असमय मौत हो सकती है। 
  • यदि क्रॉस का चिह्न मध्य भाग में हो तो ऐसा व्यक्ति चिड़चिड़े और गुस्सैल स्वभाव का होता है। साथ ही वह जिंदगी भर संघर्ष करता रहता है और सफलता हाथ नहीं लगती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed