फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   samudrik shastra shape of the foot finger tells about your nature in hindi

Samudrik Shastra: पैरों की उंगली की बनावट में छिपा होता है भूत और भविष्य, अंगूठे से जानें व्यक्ति का स्वभाव

Tue, 30 Jul 2024 07:22 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 30 Jul 2024 07:22 AM IST
सार

सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो किसी भी व्यक्ति के पैरों की उंगलियां और अंगूठे को देखकर उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि हमारे पैरों की उंगलियों की बनावट हमारे बारे में क्या-क्या बताती है।

विज्ञापन
samudrik shastra shape of the foot finger tells about your nature in hindi
पैर के उंगली की लंबाई - फोटो : iStock

विस्तार

Foot Palmistry: क्या आप जानते हैं कि आपके पैरों की उंगलियों की बनावट आपके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में बहुत कुछ बता सकती है? जी हां, सामुद्रिक शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जो शरीर के कुछ अंगों की लंबाई और उसके आकार के आधार पर ये व्यक्तित्व और स्वभाव बता सकता है। प्राचीन काल से ही समुद्रशास्त्र में शरीर के विभिन्न अंगों का अध्ययन करके व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और भविष्य के बारे में जानने का प्रयास किया जाता रहा है। सामुद्रिक शास्त्र की मानें तो किसी भी व्यक्ति के पैरों की उंगलियां और अंगूठे को देखकर उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इतना ही नहीं, इंसान का करियर कैसा रहेगा, वह किस उम्र में सफल होगा, धन के मामले में उसका भाग्य कैसा है, इत्यादि महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में पैरों की उंगलियों की बनावट को देखकर जाना जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं कि हमारे पैरों की उंगलियों की बनावट हमारे बारे में क्या-क्या बताती है।

विज्ञापन

samudrik shastra shape of the foot finger tells about your nature in hindi
पैर के उंगली की लंबाई - फोटो : iStock

पैर के अंगूठे का महत्व
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अंगूठा हमारे व्यक्तित्व का सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। एक मजबूत और लंबा अंगूठा आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक होता है। वहीं, छोटा और पतला अंगूठा संकोची और शर्मीले स्वभाव का संकेत होता है। जिन लोगों के पैरों की उंगलियां पतली होती हैं, ऐसे लोग कंजूस होते हैं। ये लोग अपने सेविंग्स पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं और खर्च करने करने से पहले कई बार सोचते हैं। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये लोग हर काम दूसरों पर थोपते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

samudrik shastra shape of the foot finger tells about your nature in hindi
पैर के उंगली की लंबाई - फोटो : iStock
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, पैरों की उंगलियों के कई प्रकार होते हैं और प्रत्येक प्रकार के अपने अलग अर्थ होते हैं।
  • जिन लोगों को पैर की उंगलियों में दूसरी उंगली यानी अंगूठे के बगल वाली उंगली ज्यादा लंबी होती है, ऐसे लोग अपने आप को अलग-थलग महसूस करते हैं। इन्हें अकेले रहना पसंद होता है। ये लोग अपने परिवार के साथ भी ज्यादा घुलना मिलना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे पैर को ग्रीक पैर कहते हैं।
  • अगर पैर की तीनों मुख्य उंगलियां लगभग बराबर हैं, तो ऐसे लोग संतुलित, मिलनसार और व्यवहारिक होते हैं।ऐसे पैर को रोमन पैर कहते हैं।
  • अगर पैर में अंगूठा सबसे लंबा है और बाकी पैर की उंगलियां अंगूठे से घटते हुए क्रम में रहती हैं, तो ऐसे लोग आत्मविश्वासी, नेतृत्व क्षमता वाले और महत्वाकांक्षी होते हैं। माना जाता है कि ये लोग 36 वर्ष से लेकर 42 वर्ष तक की उम्र में सफलता हासिल कर लेते हैं।
  • अगर पैर में सभी उंगलियां एक ही लाइन में हैं, तो ऐसे लोग स्थिर, विश्वसनीय और व्यावहारिक होते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed