{"_id":"2f99de9c-8570-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"choose-life-partner-to-see-fingers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उंगलियां देखकर चुनें जीवनसाथी ","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
उंगलियां देखकर चुनें जीवनसाथी
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
Updated Tue, 05 Mar 2013 02:09 PM IST
विज्ञापन
अगर आपकी आंखें जीवनसाथी की तलाश कर रही हैं तो सिर्फ रूप रंग देखकर किसी को दिल न दें। किसी को अपना दिल देने से पहले उसकी उंगलियों को जरूर देख लेना चाहिए। उंगलियों से व्यक्ति के स्वभाव गुण और भविष्य में होने वाली घटनाओं को जाना जा सकता है। विशेष रूप से महिलाओं के विषय में स्कंद पुराण में कहा गया है कि जिस स्त्री की उंगलियां बहुत छोटी होती है और दोनों हाथों से अंजली बनाने से उंगलियों के बीच खाली स्थान यानी छेद रह जाता है वह काफी खर्चीली होती हैं। यह अपने पति के धन को संचित करके नहीं रख पाती है। इन्हें जीवन में काफी कष्ट उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
जिन स्त्रियों की उंगलियों में तीन के स्थान पर चार पर्व यानी पोर होते हैं और उंगलियां छोटी एवं मांस रहित होती है वह स्त्री भी पति एवं स्वयं के लिए भाग्यशाली नहीं होती है। यह स्वयं कष्ट पाती है और इनसे जुड़े व्यक्ति को भी कष्ट का सामना करना पड़ता है। हथेली के पीछे यानी करपृष्ठ पर बाल का होना पुरूषों के लिए अच्छा होता है लेकिन महिलाओं के करपृष्ठ पर बाल का होना अशुभ माना जाता है। ऐसी स्त्रियों को वैवाहिक जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दाम्पत्य जीवन में तनाव बना रहता है।
विज्ञापन
भाग्य वृद्घि करने वाली स्त्री
जिन स्त्रियों की उंगली गोल और लंबी होती है वह अपने लिए एवं पति के लिए सुखदायी और भाग्यशाली होती है। समुद्रशास्त्र में कहा गया है कि कोमल त्वचा एवं रोम से रहित हाथ वाली स्त्री सौभाग्यशाली होती है। चिकनी, सीधी और गांठ रहित उंगलियों वाली स्त्रियां वैवाहिक जीवन के मामले में बहुत ही भाग्यशाली होती है। इनके पति इन्हें आदर, सम्मान देते हैं। उंगली के आगे का हिस्सा पतला और सभी पोर लंबाई में एक समान होना भी उत्तम माना जाता है।
विज्ञापन