{"_id":"5cac5103bdec227ce10d01c2","slug":"according-to-palmistry-know-your-lucky-sign-of-foot-soles","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर के तलवे की बनावट से मिलता है सुखी जीवन जीने के संकेत","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
पैर के तलवे की बनावट से मिलता है सुखी जीवन जीने के संकेत
Tue, 09 Apr 2019 01:55 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तरेखा ज्योतिष में न सिर्फ हथेली पर बनने वाली रेखाओं और निशानों से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य की बाते मालूम होती है बल्कि पैर के तलवे को देखकर भी भविष्यवाणी की जाती है। समुद्रशास्त्र में पैर के तलवों को लेकर कई ऐसी बातें बताई गयी हैं जिन्हें देखकर आसानी से भविष्य की कई बातें को जान सकते हैं। आइए जानते हैं समुद्रशास्त्र की कुछ रोचक और काम की बातें।
विज्ञापन
- समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन लोगों के पैर के तलवे काले होते हैं उन्हें जीवन में अक्सर धन की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग बीमारी और संतान संबंधी परेशानी से जुझते रहते हैं।
विज्ञापन
- एक ऐसी रेखा जो एड़ी से निकलकर अंगूठे के बीच तक पहुंच रही है तो यह धन के मामले में बड़ा ही शुभ है।
- अगर पैर की उंगलियों के बीच खाली जगहें दिखाई देती हो तो आपको धन संभालकर खर्च करना चाहिए क्योंकि इन्हें जीवन में कई बार धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
- अगर आपका तलवा सपाट है यानि तलवे में गड्ढा नहीं है तो इसका मतलब है कि आप खुले विचारों वाले व्यक्ति और महत्वाकांक्षी होते हैं। ऐसे पैरों को भाग्यशाली भी माना जाता है।
- सफेद रंग के तलवे होने का मतलब यह है कि व्यक्ति जीवन भर संघर्ष करने वाला होगा। ऐसे व्यक्ति लालच में आकर अपराध भी कर बैठते हैं।
- सांवले और मटमैले रंग के तलवे वाले आमतौर पर खुशहाल होते हैं। यह धनवान होते हैं और जीवन में खूब सैर-सपाटा करते हैं।