फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   according to palmistry know importance of shankh yoga in palm

Palmistry: भाग्यशाली लोगों के हाथ में बनता है शंख योग, जीवन में रहते हैं हमेशा सुखी

Tue, 22 Aug 2023 12:32 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 22 Aug 2023 12:32 AM IST
सार

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शंख योग बनता है तो उसे बहुत ही शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
according to palmistry know importance of shankh yoga in palm
palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कई तरह के शुभ और अशुभ दोनों तरह के निशान,रेखाएं और आकृतियां बनी हुई होती हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस तरह से वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी व्यक्ति की कुंडली का अध्ययन करके उसके जीवन में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी की जाती है उसी प्रकार से हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेली में बनी रेखाओं और निशानों से उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है। हथेली पर कई तरह की रेखाओं के साथ पर्वत भी बने होते हैं। यहां पर पर्वत से मतलब हथेली के अलग-अलग हिस्सों में ऊभारों से होता है। हथेली पर बने पर्वत को सूर्य, शुक्र, शनि, बुध,मंगल और चंद्रमा पर्वत के नाम से जाना जाता है। जिनका अध्ययन करके व्यक्ति के भविष्य के बारे जानकारी हासिल होती है। हथेली पर पर्वत के अलावा कई तरह निशान भी बने होते हैं जिससे कई तरह खास योगों का निर्माण होता है। जिस किसी भी व्यक्ति की हथेली पर शुभ योग के निशान होते हैं उनका जीवन बहुत सुखमय और आनंद से भरपूर रहता है।

विज्ञापन


हथेली पर शंख योग
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शंख योग बनता है तो उसे बहुत ही शुभ माना जाता है। जब किसी व्यक्ति की हथेली में शुक्र पर्वत अच्छा हो और वहां से कोई रेखा निकलते हुए शनि पर्वत और दूसरी रेखा सूर्य पर्वत पर जाकर मिलती हो तो इससे शंख योग बनता है। 
विज्ञापन


शंख योग बनने के लाभ
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शंख योग जिन व्यक्तियों की हथेली पर बनता है उन्हें जीवन में सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। शंख योग से व्यक्ति के जीवन में कभी पैसों की कोई कमी नहीं महसूस होती है। ऐसे लोगों को बहुत ही कम प्रयासों में जल्दी ही सफलता मिल जाती है। समाज में इनका मान-सम्मान हमेशा बना रहता है। इस तरह के लोग अगर किसी परेशानी में फंसते हैं तो बहुत जल्द ही ये इन्हें इनका हल मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलता है अच्छा जीवनसाथी
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेलियों में शंख योग बनता है उन्हें सुंदर और समझदार जीवनसाथी मिलता है। इस तरह के लोग बहुत जल्द ही दूसरों के साथ धुल मिल जाते हैं। इस तरह के लोगों को भगवान पर बहुत ही अटूट विश्वास होता है। इसके अलावा जिन लोगों के हाथों में शंख योग होता है अपने पूरे जीवन में भौतिकता और आध्यात्म का अच्छा तालमेल रख कर चलते हैं। 

July Monthly Horoscope 2023: आपके लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed