{"_id":"fbc67468-e529-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"tolerant-people-generally-are-radix-number-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहनशील होते हैं अंक 5 वाले व्यक्ति ","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
सहनशील होते हैं अंक 5 वाले व्यक्ति
Updated Mon, 13 Aug 2012 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस व्यक्ति की जन्म तिथि 5, 14, 23 होती है उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के व्यक्ति बहुत ही बुद्घिमान तथा पढ़ने-लिखने में काफी होशियार होते हैं। यह सहनशील होते हैं, इन्हें जल्दी क्रोध नहीं आता है। लेकिन किसी ने इस अंक वाले व्यक्ति को नाराज कर दिया तो उसे सबक सिखाये बिना इनका गुस्सा शांत नहीं होता है।
आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी
यह जहां भी होते हैं अपने आकर्षक व्यक्तित्व की वजह से भीड़ में अलग नज़र आते हैं। इनकी सोच आदर्शवादी होती है। सम्बन्धों को लेकर यह काफी भावुक होते हैं और रिश्तों को दिल से निभाने का प्रयत्न करते हैं। धर्म-कर्म में इनकी आस्था रहती है। समाज में इन्हें सम्मान मिलता है। ज्ञान एवं बुद्घि से यह जीवन में जिस चीज को पाना चाहते हैं उन्हें पाने में सफल होते हैं। 32 वॉ वर्ष इनके लिए उत्तम होता है। इस वर्ष इनका भाग्योदय होता है।
1,2 एवं 9 मूलांक हैं फायदेमंद
1,2 एवं 9 मूलांक वाले व्यक्ति से दोस्ती करना इनके लिए फायदेमंद रहता है। इनसे दोस्ती खूब फलती है। 3 एवं 6 मूलांक वालों के साथ सामान्य मित्रता रहती है। मूलांक आठ वाले व्यक्ति से इन्हें सावधान रहना चाहिए।