{"_id":"67dab69c-e515-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"radix-number-3-are-intelligent-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्घिमान होते हैं मूलांक 3 के व्यक्ति ","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
बुद्घिमान होते हैं मूलांक 3 के व्यक्ति
Updated Mon, 13 Aug 2012 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के व्यक्ति बहुत ही बुद्घिमान होते हैं। इनमें किसी भी विषय को जल्दी समझ लेने की क्षमता होती है। इनकी लिखावट सुन्दर होती है। अपने इस गुण का इन्हें अभिमान होता है फिर भी लोग इनकी बौद्घिक क्षमता एवं ज्ञान का आदर करते हैं।
हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश
यह जीवन में सदैव आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। सफलता पाने के लिए कोई भी कदम उठाने से नहीं हिचकते हैं। लोकप्रियता एवं आकर्षण का केन्द्र बनने की इनमें गहरी चाहत होती है। जहां इन्हें ये चीजें नहीं मिलती हैं वहां जाना यह पसंद नहीं करते हैं। प्यार के मामले में यह भरोसेमंद नहीं होते हैं। प्रोफेशनल माइंड के व्यक्ति होने के कारण यह जीवन में हर चीज प्राप्त करते हैं। 32 वें वर्ष में इनका भाग्योदय होता है। यह वर्ष इनके लिए लाभप्रद होता है।
मित्रता होती है असफल
एक, दो एवं तीन मूलांक के व्यक्ति के साथ इनकी दोस्ती कामयाब होती है। पांच मूलांक के साथ इनका शत्रु सम्बन्ध होता है। इनके साथ मित्रता सफल नहीं होती है।