फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   personality of name first letter z

इस नाम के व्यक्ति होते हैं ज्यादा खर्चीले

Fri, 12 Jul 2013 11:35 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 12 Jul 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
personality of name first letter z

अंग्रेजी का अंतिम अक्षर है 'जेड'। इस अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है वह तुनक मिजाज होते हैं। यह जीवन में किसी चीज को जल्दी गंभीरता से नहीं लेते हैं। फिर चाहे वो धन का मामला हो या पैसे से जुड़ा। इस नाम के व्यक्तियों में बदले की भावना प्रबल रहती है।

विज्ञापन


लेकिन आमतौर पर इनका यह स्वभाव तभी सामने आता है जब कोई इनके स्वाभिमान को हानि पहुंचाने की कोशिश करे अन्यथा आमतौर पर यह शांत और संयमित होते हैं। इस नाम के अक्षर वाले व्यक्ति काफी कल्पनाशील और तेज दिमाग वाले होते हैं। यह हर पल कुछ न कुछ नया सोचते हैं, खाली बैठना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता है।
विज्ञापन


इनमें किसी भी बात की गहराई तक पहुंचने की प्रबल चाहत होती है इसलिए वैज्ञानिक, लेखक, दार्शनिक के तौर पर अपनी खूबियों का लाभ प्राप्त कर पाते हैं। इनमें मानवीय गुण भरपूर होता है। पारंपरिकता और प्राचीन मान्यताओं की बजाय नई सोच में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक कार्यों में इनकी रूचि होती है। जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए ऐसे लोग सदैव तत्पर रहते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्य इनका बहुत साथ नहीं देता है। जितना धन संचित करते हैं उतना ही खर्च का रास्ता बनता रहता है। घूमना-फिरना और नए-नए स्थानों को देखना इन्हें काफी पंसद होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed