{"_id":"0ee51f58-e530-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"people-with-number-6-enjoy-each-moment-in-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन्दगी के हर पल का अनंद उठाते हैं अंक 6 वाले व्यक्ति ","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
जिन्दगी के हर पल का अनंद उठाते हैं अंक 6 वाले व्यक्ति
Updated Mon, 13 Aug 2012 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी महीने में 6, 15, अथवा 24 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक वाले व्यक्ति खुशमिजाज और शौकीन होते हैं। हर
विज्ञापन
चीज में खूबसूरती और तहजीब ढूंढ़ते हैं। यह चिन्ता एवं तनाव को अपने ऊपर
हावी नहीं होने देते हैं और मौज-मस्ती के साथ जिन्दगी का आनन्द लेते हैं।
इनके इस अंदाज के कारण लोग इन्हें लापरवाह मानने लगते हैं लेकिन, इनकी खूबी है कि जब इन पर जिम्मेदारी आती है तो उसे पूरी इमानदारी से निभाते हैं। वैवाहिक जीवन में यह अच्छे सहयोगी साबित होते हैं।
परिवार से लगाव
परिवार के सदस्यों से यह काफी लगाव रखते हैं और जहां तक संभव होता है उनकी मदद करने की कोशिश करते हैं। इनके मित्रों में बहुत से विपरीत लिंग के व्यक्ति होते हैं। विवाह के बाद अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार होते हैं। इससे वैवाहिक जीवन आमतौर पर खुशहाल होता है।
भाग्यशाली होता है 25वॉ वर्ष
25वॉ वर्ष इनके लिए बहुत ही भाग्यशाली होता है। इस वर्ष यह जो भी काम करते हैं उसमें पूरी सफलता मिलती है। भाग्य इनका साथ देता है और जिस चीज को पाना चाहते हैं देर-सवेर प्राप्त कर लेते हैं। पैसे खर्च करने के मामले में यह काफी समझदारी दिखाते हैं जिससे इनके पास अच्छी जमा पूंजी होती है।
मूलांक 5 एवं 6 वाले व्यक्ति से इनकी दोस्ती अरसे तक चलती है। 1,2 एवं 9 मूलांक वाले व्यक्ति से भी इनकी दोस्ती अच्छी निभती है। 8 मूलांक वाले व्यक्ति से इन्हें सावधान रहना चाहिए।