फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Numerology: suspense behind number 13, how iPhone 13 related to number 13

अंक ज्योतिष: अजीब है अंक 13 का फेर, iPhone 13 लेने से डर तो नहीं गए लोग

Tue, 02 Nov 2021 03:50 PM IST
श्वेता सिंह पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य
पं. मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 02 Nov 2021 03:50 PM IST
सार

जिस तरह एक काली बिल्ली के साथ रास्ता पार करना, एक दर्पण को तोड़ना या छींकना भी नकारात्मक अंधविश्वास है, बहुत से लोग संख्या 13 दुर्भाग्य का अग्रदूत मानते है। लेकिन ऐसा क्या है कि 13 को श्रापित माना जाता है? इसका जवाब इतिहास में है। 

विज्ञापन
Numerology: suspense behind number 13, how iPhone 13 related to number 13
अजीब है अंक 13 का फेर, iphone 13 लेने से डर तो नहीं गए लोग - फोटो : istock

विस्तार

आपने अब तक लोगों को अशुभ नंबरों की वजह से घर, दुकान, कुर्सी, प्लॉट, गाड़ी या कुछ और छोड़ते या बदलते देखा होगा। इसे अब आप अंधविश्वास कहें या फिर लोगों की मान्यता। भारत में तो ऐसे ना जाने कितनी मान्यताएं हैं लेकिन विदेशों में एक मान्यता हमेशा चर्चा में रहती ही है। क्या आप इस बात यकीन कर पाएंगे कि सिर्फ 13 नंबर साथ में जुड़े होने की वजह से इसका असर iPhone पर भी पड़ सकता है। आइफोन का क्रेज पूरी दुनिया के लोगों में हैं। लोग महीनों तक इतंजार के बाद आइफोन खरीदते हैं। लेकिन इसी साल की शुरुआत में एक खबर सामने आई थी कि Apple के iPhone 13 की जगह सीधा iPhone 14 को लाएगा इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह थी अशुभ संख्या तेरह। 

विज्ञापन


नंबर 13 से जुड़े अच्छे और बुरे शकुन पर मैंने रोजमर्रा के जीवन और लोगों के तजुर्बे से समझने की कोशिश की है। कुछ समय पहले की बात है कि iPhone13 लॉन्च के पहले मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के एक क्लाइंट से zoom के माध्यम से बात की, जिसमें उसने iPhone13 नहीं खरीदने की बात कही। हालांकि ये आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि लोग अक्सर ऐसे गाड़ी या मकान खरीदने से बचते हैं, जिसके साथ 13 जैसा अशुभ (unlucky) नंबर जुड़ा हुआ हो। मेरे क्लाइंट ने iPhone 13 को नहीं खरीदने का फैसला Triskaidekaphobia के कारण लिया, जिसका मतलब है– 13 नंबर का अत्यधिक भय। 
विज्ञापन


आखिर क्या है 13 नंबर से भय के पीछे का इतिहास

जिस तरह एक काली बिल्ली के साथ रास्ता पार करना, एक दर्पण को तोड़ना या छींकना भी नकारात्मक अंधविश्वास है, बहुत से लोग संख्या 13 दुर्भाग्य का अग्रदूत मानते है। लेकिन ऐसा क्या है कि 13 को श्रापित माना जाता है? इसका जवाब इतिहास में है। बाइबल के अनुसार, अंतिम भोज के समय, यहूदा इस्करियोती जिसने यीशु को धोखा दिया था, उसकी जगह लेने वाला 13वां व्यक्ति था। एक पुराना अंधविश्वास भी है जो कहता है कि अगर आपके नाम में 13 नंबर का अंक है, तो आपका निश्चित रुप से शैतान से वास्ता है या कभी ना कभी उससे सामना होगा। अब इसे संयोग कहें या दुर्भाग्य, संख्या 13 भी एक ऐसी संख्या है जिसने सबसे कम बार लॉटरी जीती है। ऐसा माना जाता है कि अपोलो 13 मिशन की विफलता के पीछे 13 नंबर से जुड़ा अपशकुन भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



वैदिक ज्योतिष में नंबर 13 का महत्व

13 के लिए वैदिक अंकशास्त्र का विश्लेषण उसकी रचना से होता है। जब 1 और 3 को जोड़ा जाता है (1+3=4), तो हमें अंक 4 मिलता है। वैदिक ज्योतिष में अंक 4 राहु के साथ जुड़ा हुआ है। 
 

नंबर 13 का भारत में संख्यात्मक अंधविश्वास

संख्या को लेकर डरने रखने वालों में भारत भी पीछे नहीं है। आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली या 'अप्रयुक्त' संख्या 420 है। यह संख्या धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़ी है। इसी प्रकार तेरह अंक को भी अशुभ माना जाता है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में, राजनीति ने भी अशुभ संख्या की चर्चा अक्सर होती है। 13 का नंबर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ा था। 13 दिन सत्ता में रहने के बाद वाजपेयी की सरकार गिर गई। ऐसा माना जाता है कि उनके शपथ ग्रहण समारोह की तिथि जो 13 मई, 1996 को हुई थी। दूसरी बार भी, अटल बिहारी वाजपेयी 13 महीने के लिए प्रधान मंत्री बने, जिसके बाद सरकार सत्ता से बाहर हो गई। चंडीगढ़ के हरे-भरे शहर में 2020 तक सेक्टर 13 मौजूद नहीं था, क्योंकि शहर के स्विस-फ्रांसीसी वास्तुकार ले कॉर्बूसियर ने 13 नंबर को अशुभ माना था। इसी तरह नोएडा शहर मे काफी बिल्डिंग मे 13 नंबर फ्लोर नही है साथ ही इसरो(ISRO) ने भी रॉकेट PSLV12 के बाद PSLV14 को लांच किया था। 

नंबर 13 का अर्थव्यवस्था पर असर

कहा तो ये भी जाता है कि 13 नंबर का असर अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करता है। लोग 13 तारीख व शुक्रवार साथ हो तो खरीदारी, यात्रा या महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को निर्धारित नहीं करते हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस वजह से व्यवसायों को करोड़ों डॉलर का नुकसान होता है। कुछ लोग में डर इतना अधिक होता है कि वे व्यापार करने, उड़ान भरने या बिस्तर से उठने तक की अपनी सामान्य दिनचर्या से बचते हैं। अनुमान लगाया गया है कि इस दिन व्यापार में 700 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान होता है। उत्तरी कैरोलिना के एशविले में स्ट्रेस मैनेजमेंट सेंटर और फोबिया इंस्टीट्यूट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में अनुमानित 20 मिलियन लोग इस दिन के डर से प्रभावित हैं, जिससे यह इतिहास का सबसे भयावह दिन और तारीख बन गया है।

iPhone 13 का लॉच और Triskaidekaphobia

यह भी नंबर का खौफ या असर था कि एप्पल कंपनी ने 2017 में iPhone 9 की सीरिज़ को दरकिनार कर सीधे iPhone 10 को लॉंच कर दिया था। हांलाकि इस साल कंपनी ने iPhone 13 लॉन्च करने में संकोच नहीं किया। हालाँकि, अब नंबर से जुड़ा अंधविश्वास यहां भी उजागर हो रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, चिप की कमी के कारण आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं के कारण एप्पल कंपनी iPhone 13 के उत्पादन में कटौती कर सकती है, जिससे वैश्विक स्तर पर तकनीकी उद्योग प्रभावित होने की आशंका है। खुद एपल ने कहा की उसको लगभग 6 बिल्यन डॉलर का नुकसान इस तिमाही मे चिप की कमी के चलते हुआ है। 
ना केवल Apple, बल्कि Microsoft भी ने अशुभ अंकों से दूर बनाये रखने में ही भलाई समझी। Microsoft जैसी मल्टीनैश्नल कंपनी ने भी अपने 8.1 मॉडल को छोड़कर सीधे 10 मॉडल को लॉच कर किया था। 
मिथक और गणित दोनों ने इस अशुभ संख्या को और भी बदनाम करने में योगदान किया है। iPhone ही नहीं, कई दूसरे क्षेत्रों में भी संख्या 13 का डर पैदा हो गया है। हालांकि यह एप्पल के लिए बुरी खबर नहीं है क्योंकि इसके उपयोगकर्ता अब नए iPhone 14 का अधिक उत्साह के साथ इंतजार कर रहे हैं। चिप की कमी या कहे नंबर 13 के खौफ से iPhone 13 की बिक्री ने वो रफ्तार तो नहीं पकड़ी, जिसकी उम्मीद थी लेकिन एप्पल के चाहने वालों को iPhone 14 का बेसब्री से इंतजार है। iPhone की लोकप्रियता और युवाओं का इस फोन सीरिज़ से लगाव, Triskaidekaphobia अर्थात नंबर 13 के डर से कहीं ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed