{"_id":"8b1841960825802ddde2710f5883de34","slug":"numerology-moolank-fate-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंक ज्योतिष से ऐसे पता चलता है भाग्य और मूलांक","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
अंक ज्योतिष से ऐसे पता चलता है भाग्य और मूलांक
रजनी छाबड़ा/ज्योतिषशास्त्री
Updated Sun, 09 Feb 2014 07:52 AM IST
विज्ञापन
प्राणियों के कर्म और भाग्य ग्रहीय अंक 1 से 9 के द्वारा प्रभावित होते हैं। अंक गणना के आधार पर अपने व्यक्तिगत क्षमताओं संभावनाओं को समझा और संवारा जा सकता है। किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार, जन्मतिथि के दोनों अंकों का योग अथवा एक से नौ तिथियों में से कोई हो तो वह एक अंक ही व्यक्ति का मूलांक होता है। 10 से 31 तक किसी भी तारीख का मूलांक इस विधि से मालूम किया जाता है। इससे आंतरिक बनावट, संभावनाएं क्षमता का और भाग्यांक से घटनाओं, स्थितियों, तात्कालिक रूप से प्रभावित करने वाले परिवेश का पता चलता है।
विज्ञापन
भाग्यांक जानने के लिए जन्मतिथि, माह और जन्मवर्ष तीनों की गणना की जाती है। किसी की जन्मतिथि 2 जुलाई 1979 हो तो इस उल्लेख में आए तारीख (2) मास (7) और वर्ष (1979) के तीनों अंकों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इन सभी अंको को जोड़ने से भाग्यांक आया (02+07+1979=35, 3+5=8) इस उदाहरण में मूलांक 2 और भाग्यांक 8 है। अत:व्यक्तित्व की विशेषताओं और क्षमताओं के लिए 2 को आधार बनाएंगे तो भाग्य से क्या मिल रहा है, यह जानने के 8 के अंक को आधार बनाएंगे।
इस जानकारी के आधार पर सर्वप्रथम अपने मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है। फिर अंकों के आधार पर समझा जाता है कि कौन सा व्यवसाय उचित और फलदायी है। अंक विद्या के आधार पर अपनी क्षमता और विचारधारा के आसानी से समझा जा सकता है।