{"_id":"5f0c3d0e8ebc3e6392419c89","slug":"numerology-inauspicious-number-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकशास्त्र की दुनिया में ये नंबर माने गए हैं अशुभ, किसी में धन हानि तो किसी में गंभीर बीमारी के संकेत","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
अंकशास्त्र की दुनिया में ये नंबर माने गए हैं अशुभ, किसी में धन हानि तो किसी में गंभीर बीमारी के संकेत
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की गणनाओं के आधार पर किसी व्यक्ति के भविष्य, वर्तमान और भूत के बारे में काफी कुछ जानकारियां हासिल की जाती है। ज्योतिषशास्त्र की कई विद्याओं के द्वारा अलग-अलग तरीके की भविष्यवाणियां की जाती है। इन्हीं में से एक अंकशास्त्र है। जिसमें अंकों की गणना के आधार पर शुभ और अशुभ दोनों तरह की भविष्यवाणियां होती है। एक तरफ जहां कुछ अंक बहुत ही शुभ माने गए तो दूसरी तरफ कुछ अशुभ। वहीं अलग-अलग मान्यताओं और समाज में एक ही अंक को कहीं शुभ तो कहीं अशुभ भी माना जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे अंकों के बारे में जानकारी देंगे जिनका उपयोग करना बहुत ही अशुभ के तौर पर देखा जाता है।
4 का अंक
2 of 6
दुनिया के कुछ हिस्सों में अंक 4 को बेहद ही अशुभ माना जाता है। 4 अंक को पूर्वी एशिया के देशों खास तौर पर चीन में अशुभ माना जाता है। चीनी मान्यताओं के अनुसार 4 अंक का शैतान का अंक होता है। चीन में इस 4 अंक को मौत का नंबर कहा जाता है। यहां के लोग इस अंक से बहुत ही भयभीत रहते हैं। इस कारण से यहां की इमारतों और घर का नंबर 4, 13, 14 और 24 देखने को नहीं मिलता है।
13 का अंक
3 of 6
नंबर 13
अलग-अलग मान्यताओं, धर्म और धार्मिक रीति रिवाजों में 13 अंक का अशुभ और शुभ दोनों माना जाता है। बहुत जगहों पर 13 नंबर को अशुभ अंक माना गया है। ऐसे में 13 नंबर से जुड़े हुए चीजें कम होती हैं जैसे- 13 नंबर का प्लोर, सेक्टर, कमरा नंबर, बिल्डिंग, मकान नंबर, दुकान नंबर इत्यादि। ईसाई धर्म में 13 नंबर को शैतान का अंक माना गया है। मान्यता है कि जिस तारीख को ईसा मसीह को सूली पर लटकाया था उस दिन 13 तारीख थी। 13 लोगों नें उन्हें सूली पर लकटाया था। सूली पर चढ़ाए जाने से पहले भोज में ईसा सहित कुल 13 लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंक शास्त्र में नंबर 13
4 of 6
मूलांक
अंक शास्त्र के अनुसार 13 अंक मौत और बीमारियों का नंबर है। 13 अंक राहु ग्रह का अंक होता है। राहु जोकि एक पापी और राक्षस ग्रह है। 13 नंबर में अंकों का कुल योग 4 आता है इसलिए भी 13 अंक को अशुभ माना गया है। पश्चिम देशों में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस साल 12 की जगह 13 पूर्णिमा या अमावस्या आती है उसे बहुत ही अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन
अलग-अलग देशों और धर्मों में 13 अंक का महत्व
5 of 6
sikh
- फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग समूहों और धर्म में 13 अंक को कही शुभ तो कही अशुभ करार दिया गया है।
- हिंदू धर्म में किसी की मृत्यु के 13वें दिन पर तेरहवी का कार्यक्रम रखा जाता है।
- सिख धर्म में गुरु ग्रंथ साहब में वाहेगुरु शब्द कुल 13 बार है।
- प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ कीरो 13 अंक को शुभ मानते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।