{"_id":"837688a1a3f6d48272ed50f97e29f03e","slug":"love-with-heart-number-6-person-is-dangerous","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे लोगों से दिल को लगाएंगे तो जीवन भर पछताएंगे ","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
ऐसे लोगों से दिल को लगाएंगे तो जीवन भर पछताएंगे
टीम डिजिटल
Updated Wed, 11 Sep 2013 08:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल का मामला बड़ा ही नाजुक होता है, एक बार दिल टूट जाए तो जीवनभर इसकी टीस महसूस होती रहती है। इसलिए अगर किसी से प्यार करते हैं या कोई आपको पसंद आने लगा है तो अपना दिल उसे देने से पहले यह जरूर जान लें कि व्यक्ति प्यार के मामले में कितना संजीदा है।
विज्ञापन
अंक ज्योतिष में बताया गया है कि कोई व्यक्ति दिल के मामले में कितना सच्चा है यह उसके हार्ट नंबर से जाना जा सकता है। हार्ट नंबर जानने का तरीका बहुत आसान है।
विज्ञापन
व्यक्ति के नाम के अक्षरों में जितनी बार अंग्रेजी के ए, इ, आई, ओ, यू लेटर आए उसे जोड़ लें। अगर इनका जोड़ 6 आता है तो व्यक्ति बुध के प्रभाव में होता है। उदाहरण के तौर पर इसे ऐसे समझ सकते हैं।
विज्ञापन
किसी का नाम रमेश है तो इसे अंग्रेजी में ऐसे लिखेंगे 'ramesh' इसमें एक बार ए आया है और एक बार इ। ए के लिए अंक एक लिखेंगे और इ के लिए अंक पांच। अब एक और पांच को जोड़ लीजिए हर्ट नंबर हुआ छह।
हार्ट नंबर के साथ अगर किसी का मूलांक भी छ आए तो इस बात की संभावना प्रबल रहती है कि व्यक्ति प्यार के प्रति वफादार नहीं होगा। अगर सिर्फ हार्ट नंबर 6 है तब व्यक्ति सेक्सी होगा। हार्ट नंबर 2, 3 एवं 6 वालों के साथ इनके अच्छे संबंध रहेंगे।
हार्ट नंबर छह के साथ जिनका मूलांक भी छह होता ऐसा व्यक्ति बात-चीत की कला में बहुत चतुर होता है। इनके हृदय में प्रेम संबंध के प्रति स्थायित्व की भावना नहीं रहती है। वह प्रेम को मौज-मस्ती की वस्तु समझते हैं। जैसे ही इन्हें कोई नया साथी मिलता है पुराने साथी से नाता तोड़कर आगे बढ़ जाते हैं।
प्रेम को विवाह में तबदील करने में ऐसे व्यक्ति आनाकानी करते हैं। इसलिए इनसे सोच-समझकर घनिष्ठता बढ़ानी चाहिए। दिल के मामलों को छोड़ दें तो आम जीवन में यह काफी भावुक होते हैं। इनकी बुद्घि स्थिर नहीं रहती है, किसी विषय में निर्णय लेने के मामले में यह उलझन में रहते हैं। लेखन, गायन, चित्रकला एवं श्रृंगार में इनकी विशेष रुचि होती है।