{"_id":"195fb0cd5a64883717bf47a7af6ceb30","slug":"how-moolank-2-people-improve-luck","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूलांक दो वाले आसान उपाय से किस्मत चमकाएं","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
मूलांक दो वाले आसान उपाय से किस्मत चमकाएं
टीम डिजिटल
Updated Sat, 14 Sep 2013 04:59 PM IST
विज्ञापन
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 अथवा 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार जिनका जन्म इन तिथियों में होता है उन पर चन्द्रमा का प्रभाव होता है। ऐसे व्यक्ति भावुक और नरम दिल के होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार इनके लिए 24 वां वर्ष विशेष सुखद और उत्तम होता है।
विज्ञापन
इस उम्र में इन्हें भाग्य का पूरा सहयोग मिलता है। इस उम्र में जिन्हें कामयाबी का मौका नहीं मिलता है उन्हें अपने भाग्य को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा भाग्य का सहयोग पाने के लिए फिर से 24 वर्ष तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
- पंण्डित प्रवीण पुरोहित के अनुसार इस मूलांक वालों को भाग्य को बलवान बनाने के लिए प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
- चांदी के गिलास में नियमित दूध पीने से भी चन्द्रमा मजबूत होता है और आत्मबल बढ़ता है। उन्नति के प्रयास में कामयाबी मिलती है।
- अगर कोई नया काम शुरू कर रहे हैं तो माता का आशीर्वाद प्राप्त कर लें। मां के हाथों से कुछ पैसे लेकर कारोबार में लगाने से लाभ की निरंतरता बनी रहती है।
- ठोस चांदी की गोली हमेशा अपने पास रखें। चांदी में मोती जड़वाकर धारण करने से भी भाग्य को बल मिलता है।
विज्ञापन