{"_id":"ddb1302c8df0a146d72eda6d6d8f6808","slug":"heart-number-9-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम के प्रति लापरवाही से इनके दिल टूटते हैं","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
प्रेम के प्रति लापरवाही से इनके दिल टूटते हैं
टीम डिजिटल
Updated Wed, 30 Oct 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार के मामले में कुछ लोग किसी चीज से समझौता नहीं करते चाहे कैरियर हो या परिवार। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो प्यार के प्रति गहरी आस्था तो रखते हैं लेकिन इनके प्रति जिम्मेदार नहीं रह पाते। इसलिए शुरूआती दौर में इनका प्यार आसमान की ऊंचाईयों को छूने लगता है। लेकिन जल्दी ही औंधे मुंह गिरता है।
विज्ञापन
अंकशास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हार्ट का नंबर नौ होता है वह ऐसे ही व्यक्ति होते हैं। हार्ट नंबर जानने के लिए व्यक्ति के नाम के अक्षरों में जितनी बार अंग्रेजी के ए, इ, आई, ओ, यू लेटर आए उसे जोड़ लें। अगर संख्या 9 से अधिक है तब प्राप्तांक को फिर से आपस में जोड़ लें। अब जो अंक प्राप्त होगा वह हार्ट नंबर होगा।
विज्ञापन
जिन लोगों का हार्ट का नंबर नौ होता है उनके विषय में माना जाता है कि यह काफी भावुक होत हैं। यह जिनसे प्यार करते हैं उन्हें सभी सुख-सुविधा देना चाहते हैं। लेकिन अपने कर्तव्य और कैरियर के प्रति अधिक गंभीर होते हैं। जिससे इनके साथी को लगता है कि व्यक्ति प्यार के प्रति लापरवाह है। इससे रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगती है।
विज्ञापन
अंकशास्त्र कहता है कि ऐसा व्यक्ति उदार और जरूरतमंदों की सहायता करने वाले होते हैं। धार्मिक एवं अध्यात्मिक विषयों में इनकी रुचि रहती है। माता-पिता के प्रति इनके हृदय में आदर भाव रहता है।