{"_id":"df5194ed40742a9e412a3270fd560cd3","slug":"heart-number-8-person-nature","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार के प्रति लापरवाह होते हैं ऐसे व्यक्ति ","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
प्यार के प्रति लापरवाह होते हैं ऐसे व्यक्ति
टीम डिजिटल
Updated Fri, 11 Oct 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने देखा होगा कि कुछ लोग प्यार के प्रति संजीदा नहीं होते हैं। ऐसे लोगों को लगता है कि प्यार एक प्रकार का खेल है। जब चाहा किसी से दिल लगाया और जब चाहा तोड़ दिया। अगर शुरू में ही इस तरह के व्यक्तित्व वाले व्यक्ति की पहचान हो जाए तो बाद में दिल टूटने के दर्द से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
इसका एक सामान्य सा तरीका है जिसका उल्लेख अंकशास्त्र में किया गया है। अंकशास्त्र में कहा गया है कि आमतौर पर इस तरह का स्वभाव हार्ट नंबर 8 वालों का होता है। ऐसे लोग बहुत ज्यादा भौतिकवादी होते हैं। भौतिक सुख-सुविधा एवं आमोद-प्रमोद में इनकी खूब रूचि होती है। रिश्तों के प्रति यह अधिक गंभीर नहीं होते हैं। इन्हें अपना व्यक्तिगत सुख अधिक प्रिय होता है।
विज्ञापन
ऐसे व्यक्ति बहुत अधिक महत्वाकांक्षी होते हैं। अपनी मंजिल को पाने के लिए जी जान लगाकर काम करते। इसके लिए यह प्यार और व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों को भी ताक पर रख सकते हैं। उन लोगों के साथ इनके अच्छे संबंध रहते हैं जो गुणवान होते हैं। इनकी चाहत होती है इनमें जो कमी है वह इनके जीवनसाथी में नहीं रहे। इसके लिए यह अपने जीवनसाथी को प्रोत्साहित भी खूब करते हैं।
विज्ञापन
हार्ट नंबर जानने का तरीका
नाम में जितने भी ए, ई, आई, ओ, यू लेटर हैं उन्हें आपस में जोड़ लें। जैसे किसी का नाम मोहन है तो इसे अंग्रेजी में ऐसे लिखेंगे 'mohan' इसमें एक बार 'ए' आया है और एक बार 'ओ'। ए के लिए अंक एक लिखेंगे और ओ के लिए अंक 15।
अब एक और पंद्रह को जोड़ लीजिए, कुल अंक प्राप्त हुआ 16। अंक ज्योतिष में 9 से अंधिक संख्या का अध्ययन नहीं किया जाता है इसलिए 1+6 को जोड़ लीजिए कुल अंक प्राप्त हुआ 7 यही मोहन का हार्ट अंक हुअ। इसी प्रकार आप भी हार्ट अंक ज्ञात कीजिए।