{"_id":"dcbad65f80cfb53d82b112715a41ed8d","slug":"fate-number-2-person-prediction","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनके लिए जीवनसाथी के नाम से निवेश करना होता है फायदेमंद","category":{"title":"Numerology","title_hn":"अंक ज्योतिष","slug":"numerology"}}
इनके लिए जीवनसाथी के नाम से निवेश करना होता है फायदेमंद
टीम डिजिटल/ राकेश
Updated Mon, 25 Nov 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की किस्मत शादी के बाद चमक उठती है। जीवनसाथी के नाम से जो भी निवेश करते हैं या कारोबार करते हैं उनमें खूब लाभ मिलता है। ऐसे लोगों में भाग्यांक दो वाले व्यक्ति शामिल होते हैं। इन्हें जब भी निवेश करना हो या कोई नया काम शुरू करना हो तब जीवनसाथी के नाम से काम शुरू करना चाहिए, फायदा होता है।
विज्ञापन
अंक ज्योतिष के अनुसार भाग्यांक दो वाले व्यक्ति आर्थिक मामलों में बड़े ही तेज होते हैं। यह हमेशा बचत करने की सोचते हैं। जरूरत के समय दूसरों से धन मांगने में भी यह संकोच नहीं करते लेकिन जब धन वापस करने की बात आती है तो काफी आना कानी करते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल: 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक
इन लोगों पर चन्द्रमा का प्रभाव रहता है इसलिए शांत और भावुक व्यक्ति होते हैं। लेकिन मन की चंचलता के कारण किसी कार्य में अधिक समय तक ध्यान केन्द्रित रख पाना इनके लिए कठिन होता है।
विज्ञापन
भाग्यशाली वर्ष
इन्हें जीवन के 29 वें एवं 31 वें वर्ष में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है जबकि 25 वां और 27 वां वर्ष जीवन में कोई बड़ा बदलाव लाता है। 20 वां और 28 वां साल आर्थिक रूप से उन्नति प्रदान करने वाला होता है। इन वर्षों में सुख के साधनों वृद्घि होती है।
कैरियर की दृष्टि से इनके लिए गायन, लेखन, पत्रकारिता, अध्यापन, दंत चिकित्सक, फैशन डिजाइनिंग एवं अभिनय जल्दी उन्नति प्रदान करने वाला होता है। जबकि व्यावसायिक तौर पर होटल, ठेकेदारी, पानी, पेय पदार्थ, पेट्रोलियम, ब्यूटी पार्लर से संबंधित कार्य करना फायदेमंद होता है।
भाग्यांक जानने की विधि
अपनी जन्मतिथि को अंकों में लिख लीजिए जैसे आपकी जन्मतिथि 25 नवंबर 1984 है तो इसे 2+5+1+1+1+9+8+4 लिखें अब इन्हें जोड़ लें प्राप्तांक 31 होगा। भाग्यांक 10 से कम होना चाहिए इसलिए 3+1 लिखेंगे। इनका जोड़ 4 प्राप्त होगा। यानी 25 नवंबर 1984 को जिनका जन्म हुआ है उनका भाग्यांक 4 होगा।