फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Numerology ›   1st June birthday horoscope predictions

1 जून को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Fri, 01 Jun 2018 08:28 AM IST
पं. विनोद त्यागी
पं. विनोद त्यागी Updated Fri, 01 Jun 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
1st June birthday horoscope predictions
birthday - फोटो : birthday
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 1 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत धीर, गम्भीर एवं बुद्धिमान होते हैं। प्रत्येक कार्य में अगुआ बने रहने का गुण जन्मजात होता है। जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन श्रम कर सफल होते हैं। सामाजिक जान पहचान का दायरा विस्तृत होता है। इनके विचारों एवं निर्णयों के पीछे इनका स्वंय का अनुभव और दूरदर्शिता होती है। समाज में ये जातक पूर्ण यश एवं सम्मान प्राप्त करते हैं। 
विज्ञापन


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष अटकी विकास योजनाओं में गति आएगी। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। विरोधी भी आपके सद्व्यवहार की प्रशंसा करेंगे। अर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। वाहन या मकान क्रय की इच्छा पूर्ण होगी। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। स्त्री एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। जगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजिनियरिंग, शिक्षा विभाग, टेक्रिकल कार्य, एमबीए, बी फार्मा, खाद्य निरीक्षक, पर्यटन विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में वर्ष सहायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय की उन्नति एवं लाभ से उत्साहित रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा वर्ग के लिए वर्ष पूर्णत: अनुकूल रहेगा। प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण की इच्छा पूर्ण होगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed