{"_id":"5c6a5db2bdec2211ac1af84d","slug":"never-donate-these-5-things-according-to-astrology","type":"story","status":"publish","title_hn":"दान देने से पहले जरूर ध्यान दें, भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का दान","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
दान देने से पहले जरूर ध्यान दें, भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का दान
Mon, 18 Feb 2019 12:55 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
हिन्दू धर्म में पूजा, ध्यान, स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। किसी भी धार्मिक अवसर या आयोजन पर गरीबों और असहाय लोगों को दान दिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि दान करने से भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है। कई बार लोग भूलवश ऐसी चीजों को दान कर देते हैं जिसे नहीं करना चाहिए। ऐसे में कुछ चीजों का दान करने से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
झाडू का दान कभी नहीं करना चाहिेए क्योंकि झाडू दान देने से लक्ष्मीजी रूठ जाती हैं। बिजनेस में नुकसान होता है और घर में रखा पैसा नहीं टिकता।
शास्त्रों में बर्तन के दान देने की मनाही है। स्टील से बने बर्तन का दान करने से घर में सुख-शांति खत्म हो जाती है।
तेल का दान करने से शनिदेव की कृपा मिलती है, लेकिन खराब या उपयोग किया हुआ तेल का दान नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव नाराज होते हैं।
किसी को खाना खिलाना सबसे बडा पुण्य का काम होता है, लेकिन बासी खाना दान करना अशुभ माना जाता है। इससे घर में वाद-विवाद पैदा होता है।
आजकल घर में प्लास्टिक की कई चीजें प्रयोग की जाती हैं, लेकिन कभी भी प्लास्टिक का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से घर की तरक्की में बाधा आती है।