फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   MarsTransit Mars has transited in the sign of Jupiter there can be a huge increase in the wealth of these zodiac signs

MarsTransit: मंगल का गुरु की राशि में हुआ गोचर, इन राशि वालों की धन- दौलत में हो सकती है अपार बढ़ोत्तरी

Sat, 22 Jan 2022 12:01 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 12:01 PM IST
सार

MarsTransit: धनु राशि पर इनके गोचर काल के समय अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। आपको बता दें मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनको धन लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां-
 

विज्ञापन
MarsTransit Mars has transited in the sign of Jupiter there can be a huge increase in the wealth of these zodiac signs
MarsTransit

विस्तार

MarsTransit:  ग्रह प्रभावों में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पृथ्वी पुत्र मंगल 16 जनवरी को गुरु ग्रह की राशि धनु में प्रवेश कर चुके हैं।  धनु राशि में मंगल ग्रह 26 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 47 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल का राशि परिवर्तन सभी जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहता है। इनके प्रभाव से प्राकृतिक आपदाओं से सम्बंधित शुभ-अशुभ प्रभाव भी प्रत्यक्ष दिखाई देता है। धनु राशि पर इनके गोचर काल के समय अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। आपको बता दें मंगल के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनको धन लाभ मिलने की संभावना है।  आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां-

विज्ञापन

MarsTransit Mars has transited in the sign of Jupiter there can be a huge increase in the wealth of these zodiac signs
rashi

मेष राशि 
धनु राशि में मंगल का गोचर मेष वालों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। मंगल का गोचर आपका भाग्योदय करेगा। करियर में पदोन्नति के योग दिखाई दे रहे हैं। यदि आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो ये समय बहुत ही शुभ है। मेष राशि के जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं उन्हें भी अपार धन लाभ प्राप्त होगा।  इस दौरान आपको नए करियर बनाने में सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही आप व्यापार में भी धन अर्जित करने में सफल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

MarsTransit Mars has transited in the sign of Jupiter there can be a huge increase in the wealth of these zodiac signs
rashi

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए मंगल का यह गोचर लाभ की दृष्टि से लाभप्रद होगा। करियर में तरक्की मिलने की संभावना है। मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है जिसके कारण व्यापार में भी सफलता मिलने के आसार हैं। कहीं से रुक हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। और आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होने की संभावना है। 

विज्ञापन

MarsTransit Mars has transited in the sign of Jupiter there can be a huge increase in the wealth of these zodiac signs
rashi

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों लिए ये समय बहुत ही शुभ रहेगा। मंगल के गोचर के दौरान सिंह राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी।  नोकरिपेश लोगों की आय में भी वृद्धि होने की संभावना है।  सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है, आप जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 

MarsTransit Mars has transited in the sign of Jupiter there can be a huge increase in the wealth of these zodiac signs
rashi

मीन राशि 
मीन राशि के जातकों को मंगल का राशि परिवर्तन शुभ परिणाम देगा। मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए यह मौका अच्छा है। मीन राशि के जातकों को जीवन में चल रही आर्थिक परेशानी में भी विराम लगेगा।  मीन राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं और ज्योतिष के अनुसार गुरु और मंगल ग्रह के बीच मैत्रीभाव होने के कारण मीन राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed