फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Mantra Jaap If mistake is made while worshiping then definitely chant this mantra at the end of worship

Mantra Jaap: पूजा करते समय हो जाती है गलती, तो पूजा के अंत में जरूर करें इस मंत्र का जाप

Wed, 24 Nov 2021 07:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 07:44 AM IST
सार

हिन्दू धर्म ग्रंथों में 33 कोटी देवी देवताओं का वर्णन मिलता है। इन सभी देवी-देवताओं की पूजा-पाठ का विशेष महत्व है।  लेकिन कई बार ऐसा होता है कि  पूजा करते समय हमसे कई बार कुछ गलती हो जाती है और ऐसे में हमारे मन में यह भय व्याप्त हो जाता है कि अब हमें शुभ फल प्राप्त नहीं होगा। चलिए जानते हैं उस मंत्र के बारे में जिससे होगी आपकी सभी भूल चूक माफ। 

विज्ञापन
Mantra Jaap If mistake is made while worshiping then definitely chant this mantra at the end of worship
क्षमा मंत्र जाप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mantra Jaap: हिन्दू धर्म ग्रंथों में 33 कोटी देवी देवताओं का वर्णन मिलता है। इन सभी देवी-देवताओं की पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। सभी देवताओं की अलग पूजा पद्धति का वर्णन मिलता है। वैसे तो प्रमुख देवताओं में पंचदेवों का वर्णन आता है जिनका हर मांगलिक कार्य  में विशेष रूप से पूजन किया जाता है। जैसा कि हम जानते हैं कि हर देवता की पूजा पद्धति एक दूसरे से कुछ भिन्न होती है और ऐसी मान्यता है इसी भिन्न पूजा पद्धति के आधार पर ही पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि  पूजा करते समय हमसे कई बार कुछ गलती हो जाती है और ऐसे में हमारे मन में यह भय व्याप्त हो जाता है कि अब भगवान हमसे  रुष्ट हो जाएंगे  या हमें शुभ फल प्राप्त नहीं होगा। चलिए आज आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बताते हैं जिसे पूजा के अंत में बोलने से सभी भगवान प्रसन्न हो जाएंगे। आइए जानते हैं क्या है वो मंत्र- 
विज्ञापन


 

Mantra Jaap If mistake is made while worshiping then definitely chant this mantra at the end of worship
क्षमा मंत्र जाप (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : prayer

क्षमा मंत्र

जब भी आप पूजा करें तो सबसे आखिरी में नीचे दिए गए क्षमा मंत्र का जाप करें- 
अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया।
दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।।
गतं पापं गतं दु:खं गतं दारिद्रय मेव च।
आगता: सुख-संपत्ति पुण्योऽहं तव दर्शनात्।।

इसका अर्थ है - हे प्रभु। मेरे से दिन- रात हजारों अपराध होते रहते हैं। यह मेरा दास है- ऐसा समझकर मेरे उन अपराधों को आप कृपापूर्वक क्षमा करो। आपके दर्शनों से मेरे पापों और दुखों का नाश हो, दरिद्रता दूर हो और मुझ सुख-संपत्ति प्राप्त हो। ऐसा वरदान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mantra Jaap If mistake is made while worshiping then definitely chant this mantra at the end of worship
मंत्र के जाप के दौरान इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock

ध्यान रखें ये बातें भी

इस मंत्र के जाप के दौरान इन बातों का ध्यान रखना अनिवार्य है- 
  • हर पूजा के अंत में इस क्षमा मंत्र का जाप जरूर करें,  इससे भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी।
  • अगर आप देवता की जगह किसी देवी की पूजा कर रही हैं तो परमेश्वर के स्थान पर परमेश्वरी कहें। 
  • अगर देवी की पूजा कर रहे हैं तो परमेश्वर के स्थान पर परमेश्वरी बोलें।
  • मंत्र जप के समय किसी के प्रति मन में कोई गलत भावना नहीं लाएं। 
  • जिस देवी-देवता के लिए खाम मंत्र का जाप कर रहे हैं उनकी छवि को मन में रखकर जाप करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed