फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Magh Gupt Navratri 2024 maa durga upay to get success and wealth in life

माघ गुप्त नवरात्रि में गुप्त तरीके से कर लें ये काम, आर्थिक संकट होगा दूर

Sat, 10 Feb 2024 05:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 10 Feb 2024 05:07 PM IST
सार

माघ माह की गुप्त नवरात्रि आज से आरंभ हो चुकी है और यह 18 फरवरी तक रहेगी। इस नवरात्रि में गुप्त विद्या या तंत्र विद्या के लिए साधना गुप्त तरीके से की जाती है इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है

विज्ञापन
Magh Gupt Navratri 2024 maa durga upay to get success and wealth in life
Magh Gupt Navratri 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Gupt Navratri Upay: हिंदुओं के बीच नवरात्रि का अत्यधिक धार्मिक महत्व है। भक्त नौ दिनों और नौ रातों के दौरान बड़ी भक्ति और समर्पण के साथ देवी दुर्गा की पूजा करते हैं और सख्त उपवास भी रखते हैं। एक वर्ष में चार बार नवरात्रि आती हैं - चैत्र और शारदीय नवरात्रि प्रसिद्ध हैं लेकिन माघ और आषाढ़ नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि के रूप में जाना जाता है। माघ माह की गुप्त नवरात्रि आज से आरंभ हो चुकी है और यह 18 फरवरी तक रहेगी। इस नवरात्रि में गुप्त विद्या या तंत्र विद्या के लिए साधना गुप्त तरीके से की जाती है इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि में गृहस्थ जीवन वालों को मां दुर्गा की सामान्य तौर पर पूजा करनी चाहिए, लेकिन इन 9 दिनों में आप कुछ ऐसे उपाय हैं जो गुप्त तरीके से कर मनचाहा फल पा सकते हैं। जानें माघ गुप्त नवरात्रि के उपाय। 

विज्ञापन


शनि अस्त 2024: कल शनि हो जा रहे हैं अस्त, इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
विज्ञापन


माघ गुप्त नवरात्रि उपाय

  • गुप्त नवरात्रि के पहले दिन 9 गोमती चक्र लेकर मां दुर्गा के पास रख दें। नवरात्रि के अंतिम दिन की पूजा करने के बाद गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान या तिजोरी में रख दें।  मान्यता है इससे आर्थिक संकट दूर होता है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गुप्त नवरात्रि में रोजाना रात्रि काल यानी निशिता काल मुहूर्त में देवी दुर्गा के आगे घी का दीपक जलाएं। मान्यता है इससे आर्थिक संकट, शत्रु बाधा का नाश होता है। 
  • अगर आपके परिवार का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है तो इस गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें। 
  • गुप्त नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती के 12वें अध्याय के 21 बार पाठ करें और लौंग कपूर के साथ आरती करें। 
  • नवरात्रि के दौरान रात के समय भैरव बाबा को जलेबी, इमरती का भोग लगाएं। ये उपाय राहु-केतु, शनि दोष से मुक्ति मिलती है। 

Weekly Horoscope (12 to 18 Feb): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed