Lal Kitab Upay: फिटकरी के ये उपाय बदले देंगे आपकी किस्मत, होगी हर समस्या दूर
लाल किताब में फिटकरी के ज्योतिषीय उपायों का वर्णन है। लाल किताब के अनुसार ऐसी मान्यता है कि फिटकरी से यदि ये ज्योतिषीय उपाय या टोटके किए गए तो जीवन की हर समस्या का समाधान प्राप्त हो जाएगा। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय-
विस्तार
फिटकरी वैसे तो औषधीय रूप में ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। इसलिए आमतौर में यह हर घर में उपलब्ध होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फिटकरी में जितने औषधीय गुण है उतना ही इसका ज्योतिषीय महत्व भी है। लाल किताब में भी फिटकरी के उपायों का वर्णन है। लाल किताब के अनुसार ऐसी मान्यता है कि फिटकरी से यदि ये ज्योतिषीय उपाय या टोटके किए गए तो जीवन की हर समस्या का समाधान प्राप्त हो जाएगा। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय-
तरक्की के लिए करें ये उपाय
अगर आपको अपने जीवन में तरक्की प्राप्त नहीं हो रही है और मेहनत के बाद भी आपको लगातार सफाल्टअ मिल रही है तो आप फिटकरी के इस उपाय को कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने कार्यस्थल में फिटकरी को एक कपड़े में बांधकर रखें इससे आपकी तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आर्थिक परेशानियों से भी मुक्ति मिलेगी।
गृह-क्लेश दूर करने का उपाय
यदि आपके घर में क्लेश का माहौल रहता है तो इसके लिए आप अपने शयन कक्ष में बिस्तर के नीचे फिटकरी को एक कपड़े में बांधकर रख लें। इससे घर में स्थित नकारात्मक ऊर्जा निकाल जाएगी और घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा।
ऋणमुक्ति का उपाय
यदि आपके जीवन में ऋण यानि कर्ज का बोझ है तो फिटकरी का यह उपाय आपकी समस्या का समाधान करेगा। यह उपाय आपको तीन बुधवार तक करना होगा। इसके लिए आप फिटकरी को एक कपड़े में बांधकर पीपल के पेड़ के नीचे भारी पत्थर से दबा दें । यह आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति दिलाएगी।
आर्थिक संपन्नता के लिए उपाय
यदि आप आर्थिक रूप से समृद्ध नहीं है और संपन्न होना चाहते हैं तो प्रतिदिन फिटकरी को जल में मिलाकर स्नान करें । ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करेगी और साथ ही आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।
बुरी नजर दूर करने के उपाय
अक्सर घर में बच्चों को या फिर घर को ही किसी बुरी नजर लग जाती है तो इससे बचने के लिए या इसे दूर करने के लिए आप फिटकरी को 7 बार अपने सिर से पांव तक वारें और फिर चारों दिशाओं में घुमा कर उस फिटकरी को बहते जल में प्रवाहित कर दें इससे आपको बुरी नजर से मुक्ति मिलेगी।