{"_id":"63e378180f22dfad860560ed","slug":"lal-kitab-upay-remedies-to-get-bleesings-of-navgrah-in-hindi-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navgrah Upay: लाल किताब के अनुसार 9 ग्रहों के सबसे सरल उपाय क्या है ? जानिए","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Navgrah Upay: लाल किताब के अनुसार 9 ग्रहों के सबसे सरल उपाय क्या है ? जानिए
Thu, 09 Feb 2023 09:46 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Thu, 09 Feb 2023 09:46 AM IST
सार
आप जीवन में खुशहाली पाना चाहते हैं और बुरे दिनों को अपने नजदीक नहीं आने देना चाहते तो लाल किताब के कुछ उपाय जरूर अपनाएं। लाल किताब के अनुसार 9 ग्रह के उपाय बता रहे है जिन्हे करने से आप अपने अशुभ ग्रह को प्रसन्न कर सकते है।
विज्ञापन
नवग्रह के लिए करें लाल किताब के ये उपाय
- फोटो : अमरउजाला
विस्तार
Lal Kitab Upay remedies: अक्सर लोग किसी भी काम को करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं फिर भी कई बार ऐसा होता है कि बहुत अच्छा करने के बाद भी मेहनत सफल नहीं होती। यह सब ग्रह-नक्षत्रों की बुरी दशा और प्रभाव के कारण हो सकता है। ऐसे में ग्रहों को शांत रखना बेहद जरूरी है। वैदिक ज्योतिष की तरह ही लाल किताब में भी ग्रह शुभ अशुभ फल देते है। किसी भाव में ग्रह शुभ होता है तो किसी भाव में वह अशुभ हो जाता है। आज हम आपको लाल किताब के अनुसार 9 ग्रह के उपाय बता रहे है जिन्हे करने से आप अपने अशुभ ग्रह को प्रसन्न कर सकते है।
विज्ञापन
सूर्य- इस ग्रह को प्रसन्न करने के लिए गंगा जल और चांदी का टुकड़ा सदैव पूजा घर में रखें। इसके अलावा छोटे लाल बंदर को आप गुड़ चना अवश्य खिलाएं।
विज्ञापन
चंद्रमा - शमशान या अस्पताल में प्याऊ लगवाएं । खरगोश पालें। जलाशय में पैसा डालना है। सोमवार को सफेद कपड़े में मिश्री डालकर पानी में बहा दे।इससे चन्द्रमा शुभ होगा।
विज्ञापन
मंगल- इस ग्रह को बलवान करने के लिए सूर्य को जल में गुड़ डालकर अर्घ्य दें। पानी में रेवड़ी बहाएं। अपने घर हथियार नहीं रखें। हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें । लाल रंग का वस्त्र साथ रखे और भाई भाभी की सेवा करें।
बुध- बकरी को दान करें। रात को मूंग भिगोकर सुबह जानवर को खिलाएं। मांस का सेवन नहीं करें। अपनी बुआ का आदर करें। साबुत मूंग की दाल नहीं खाएं। गले में तांबे का सिक्का पहनें। ऐसा करने से बुध अनुकूल होगा।
गुरु - केसर का तिलक लगाएं,सोने की चेन धारण करें। सांप को दूध दे। पीले कपड़े में चने की दाल बांधकर विष्णु मंदिर में दान करें। रोज मंदिर की सफाई करें।
शुक्र - इस ग्रह को खुश करने के लिए गाय और माता की सेवा करें। सफेद पत्थर पर सफाई करने के बाद चंदन घिसें और उसे पानी में बहा दें। गुड़ नहीं खाएं। चरित्र अच्छा रखें। काली गाय को घास खिलाएं और स्त्री का अपमान नहीं करें।
शनि - बंदर पालें और उन्हें चने खिलाएं। बरगद के पेड़ की जड़ को दूध से सींचकर उस मिट्टी का तिलक करें। शनिवार के दिन काला सुरमा धरती में गाड़ दें। शनिवार को कम से कम 10 अंधों को भोजन कराएं। गणेश जी की सेवा करें।
राहु- चांदी की ठोस गोली अपने पास रखें। अपने ससुराल से कोई बिजली का सामान नहीं लें। अपनी माता से बहस और विवाद नहीं करें। रसोई में बैठकर भोजन करे और अपनी आय का कुछ हिस्सा बहन पर खर्च करें।
केतु - कन्याओं की सेवा करें। केसर और चन्दन का तिलक करें। चाल चलन ठीक रखें। लगातार 4 दिन सात केले पानी में बहाएं। काले और सफेद तिल जल में प्रवाहित करें।