फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   know who affected by mool nakshatra by Dr. Vinay Bajrangi

इस नक्षत्र में जन्मे बच्चे से मिलता है कष्ट, समय रहते जरूर करें ये उपाय

Tue, 27 Nov 2018 10:40 PM IST
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक Updated Tue, 27 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
know who affected by mool nakshatra by Dr. Vinay Bajrangi
mool nakshatra

ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्र बताए गये हैं। किसी भी जातक के जीवन  से जुड़ी जानकारी या फिर उसके भविष्यफल की व्याख्या करते समय हमेशा नक्षत्रों पर विचार किया जाता है। नक्षत्रों को मनुष्य के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। जब भी किसी शिशु का जन्म किसी भी नक्षत्र में होता है तो उसका विशेष प्रभाव उस बच्चे पर अवश्य पड़ता है। कहते भी हैं न कि — किस नक्षत्र में पैदा हुए हो। बात करें मूल नक्षत्र की तो नक्षत्र मंडल में इसका 19वां स्थान है। 'मूल' का अर्थ 'जड़' होता है। मूल नक्षत्रों में जन्म लेने वाले शिशु के भविष्य के लिए नक्षत्रों की शांति करवानी चाहिए। मूल नक्षत्र में जन्में बच्चे की शांति कराने से इनके कारण लगने वाले दोष शांत हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे लगता है यह दोष और किस पर इसका पड़ता है असर —  

विज्ञापन


मीन-मेष, कर्क-सिंह तथा वृश्चिक–धनु राशियों की संधियों को गण्डान्त कहा जाता है। यदि शिशु का जन्म चन्द्र गण्डान्त में हो, तो यह या तो उसके स्वयं के लिए या फिर उसके परिवार के सदस्यों के लिए प्रतिकूल होता है। इस श्रेणी में छः नक्षत्र आते हैं और इन्हें 'गण्डमूल' नक्षत्र या केवल 'मूल' नक्षत्र कहा जाता है।
विज्ञापन


यह नक्षत्र निम्नलिखित है :
1. रेवती
2. अश्विनी
3. अश्लेशा
4. मघा
5. ज्येष्ठा
6. मूल


• गण्डान्त जन्म का फल
गण्डान्त में किसी शिशु का जन्म उसके स्वयं अथवा उसके परिवार के लिए प्रतिकूल (अशुभ) है। आइये जानते हैं कौन से मूल नक्षत्र में शिशु का जन्म चंद्र हो तो  परिवार के किस व्यक्ति पर पड़ेगा प्रतिकूल और अनुकूल प्रभाव  |
विज्ञापन
विज्ञापन


• रेवती में चंद्र का फल
प्रथम पद में - मामा के लिए अशुभ
द्वितीय पद में - नाना के लिए अशुभ
तृतीय पद में - नाना की संपत्ति हेतु अशुभ
चतुर्थ पद में - शुभ  

• अश्विनी में चन्द्र का फल
- प्रथम पद में - पिता के लिए कष्टदायक।
- द्वितीय पद में - आराम तथा सुख के लिए उत्तम ।
- तृतीय पद में - उच्च पद
- चतुर्थ पद में - राज सम्मान
 - प्रथम पद को छोड़ शेष सभी पद शुभ हैं।

• आश्लेषा में चन्द्र का फल
- प्रथम पद - यदि शान्ति करायी जाए  तो सब शुभ होगा।
- द्वितीय पद - सम्पत्ति के लिए अशुभ।
- तृतीय पद - माता के लिए अशुभ।
 - चतुर्थ पद - पिता के लिए अशुभ।

• मघा में चन्द्र का फल
- प्रथम पद - माता के लिए अशुभ
- द्वितीय पद - पिता के लिए अशुभ।
- तृतीय पद - उत्तम
- चतुर्थ पद - सम्पत्ति तथा शिक्षा के लिए उत्तम।

• ज्येष्ठा में चन्द्र का फल
 प्रथम पद - बड़े भाई के लिए अशुभ
 द्वितीय पद - छोटे भाई के लिए अशुभ
 तृतीय पद - माता के लिए अशुभ
चतुर्थ पद - स्वयं के लिए अशुभ।

• मूल नक्षत्र में चंद्र का फल
प्रथम पद -  दादा के लिए अशुभ
द्वितीय पद -  पिता के भाई ( चाचा ) के लिए अशुभ
तृतीय पद -  पुस्तैनी जमीन जायदाद के लिए अशुभ
चतुर्थ पद  - पिता के लिए अशुभ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed