फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   know venus status in your kundali and remedies

ज्योतिष: आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ है या अशुभ, इन संकेतों से जानिए

Fri, 04 Jun 2021 06:59 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 04 Jun 2021 06:59 AM IST
सार

कुंडली में शुक्र के कमजोर होने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां और भौतिक चीजों की कमी सताने लगती है। जीवन में दरिद्रता का आगमन भी शुक्र ग्रह के पीड़ित होने का संकेत है।

विज्ञापन
know venus status in your kundali and remedies
शुक्र ग्रह (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह समस्त भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। यह तुला और वृष राशि का स्वामी है। ज्योतिष विज्ञान कहता है जब किसी व्यक्ति की कुंडली में प्रबल होता है तो उसका जीवन बहुत ही सुख और शांति से बीतता है। व्यक्ति सभी तरह के भौतिक सुखों का आनंद लेता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है उसका व्यक्तित्व आकर्षक होता है। शुक्र ग्रह के प्रभाव वाले जातक अपने जीवन में खूब यश और कीर्ति पाते हैं। मीडिया एवं कला, मनोरंजन के क्षेत्र में ख्याति अर्जित करते हैं। 

विज्ञापन


कुंडली में शुक्र ग्रह के कमजोर होने के लक्षण
कुंडली में शुक्र के कमजोर होने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियां और भौतिक चीजों की कमी सताने लगती है। जीवन में दरिद्रता का आगमन भी शुक्र ग्रह के पीड़ित होने के कारण आती है। व्यक्ति में आकर्षक खत्म हो जाता है। वह साफ-सुथरे तरीके से नहीं रहता है। स्त्री सुख में कमी आ जाती है। वैवाहिक सुख कम हो जाता है। कामुकता शक्ति क्षीण हो जाती है। ज्योतिष विज्ञान में शुक्र के कमजोर होने पर उसको मजबूत करने के कुछ उपाय बताए जाते हैं जिसमें पूजा-पाठ, दान, व्रत और रत्न को धारण करने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन


कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय
शुक्र ग्रह को शुभ बनाने के लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है-
ॐ शुं शुक्राय नम:। 
ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुं
कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखें और मां लक्ष्मी की उपासना करें। 

इस रत्न को धारण करने से होगा शुक्र मजबूत
शुक्र की शुभता के लिए चींटियों और सफेद गाय को आटा खिलाना चाहिए। शुक्र यंत्र को विधि-विधान से पूजित कर पूजा स्थल पर रखें। शुक्र को प्रबल करने के लिए हीरा और सफेद पुखराज पहना जाता है लेकिन रत्नों को धारण करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह जरूर ले लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed