सनातन परंपरा में नारियल का बहुत महत्व है। पूजा पाठ से लेकर भोजन में प्रयोग किए जाने वाला नारियल सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला और जीवन से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने वाला होता है। शुभ कार्य की हर शुरुआत नारियल फोड़कर या फिर चढ़ाकर की जाती है। आइए 'श्रीफल' कहे जाने वाले नारियल से जुड़े महाउपाय के बारे में जानते हैं —
नारियल के इन अचूक उपायों से चुटकी में दूर हो जाती हैं बाधाएं और बढ़ने लगता है धन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.
यदि अरसे से आपकी कोई कामना अधूरी है और तमाम प्रयासों के बावजूद पूरी नहीं हो रही है तो आप नारियल से जुड़ा महा उपाय कर सकते हैं। एक जटाओं वाला नारियल, थोड़ा सिंदूर और तिल का तेल लें। सिंदूर को तिल के तेल में मिलाकर उससे पूरा नारियल रंग दें। इसके बाद मां अंबे से अपनी इस मनोकामना को पूर्ण करने की प्रार्थना करें और साथ ही साथ ‘ॐ ईं ह्रीं कं ह्रीं ईं ॐ’ का उच्चारण 15 मिनट तक इतनी धीमी आवाज में करें कि कोई और सुन ना पाए। इसी नारियल के साथ लगातार 7 दिनों तक इस मंत्र का जाप करें। और सातवें दिन इस नारियल को किसी नदी या बहते हुए पानी में डाल दें।
2.
यदि आपका प्रेमी या फिर आपकी प्रेमिका नाराज चल रही है और नौबत एक-दूसरे से बिछड़ने की आ गई है तो आप समस्या से पार पाने के लिए एक नारियल, धतूरे के बीज और थोड़ा सा कपूर लेकर यह उपाय कर सकते हैं। सबसे पहले नारियल और कपूर लेकर पीस लें। फिर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। अब रोजाना घर से बाहर निकलने से पहले इसका तिलक माथे पर लगाकर निकलें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से प्रेमी/प्रेमिका कभी एक दूसरे को छोड़कर नहीं जाते और दोनों के बीच प्रेम-व्यवहार बना रहता है।
3.
यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो आप माता लक्ष्मी को उनका प्रिय फल नारियल चढ़ाकर उनकी कृपा पा सकते हैं। विदित हो कि मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय होने के कारण ही नारियल को श्रीफल कहा गया है। मखाने की तरह यह भी कठोर आवरण से ढंका रहता है। जिससे यह शुद्ध और पवित्र रहता है। माता लक्ष्मी को नारियल का लड्डू, कच्चा नारियल और जल से भरा नारियल अर्पित करने पर वह शीघ्र ही प्रसन्न होती हैं।
4.
यदि आपको घर में प्रवेश करते ही भारी-भारी लग रहा हो या फिर आपको स्वयं आपको महसूस हो कि घर को तमाम परेशानियों ने घेर रखा है तो आप नारियल को काले कपड़े में बांधकर घर के बाहर लटका दें। इस उपाय को करने के बाद घर पर लगी बुरी नजर दूर हो जाएगी।