फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   jyotish horoscope zodiac signs which are soft nature and forgive people easily

Jyotish: यह तीन राशि वाले नहीं रखते मन में कोई द्वेष, शत्रु को भी कर देते हैं माफ

Wed, 01 Dec 2021 03:19 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 03:19 PM IST
सार

Jyotish: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है और हर राशि के जातक का व्यवहार एक दूसरे से भिन्न होता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी तीन राशियों के बारे में जानकारी दी गई है जिसके जातक किसी से भी कोई द्वेष भाव नहीं रखते हैं। आइए जानते हैं कौन सी राशियों के जातकों में यह गुण पाए जाते हैं।

विज्ञापन
jyotish horoscope zodiac signs which are soft nature and forgive people easily
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

हमारा व्यक्तित्व हमारी राशियों से अत्यधिक प्रभावित होता है। हम कितने अच्छे या असभ्य हैं या दूसरों के साथ घुलमिल सकते हैं, आदि।  यह काफी हद तक हमारे राशि व्यक्तित्व लक्षणों पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, यदि आप एक अच्छे या मतलबी व्यक्ति हैं, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपकी राशियों के आधार पर इस बात का चयन किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन है और हर राशि के जातक का व्यवहार एक दूसरे से भिन्न होता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी तीन राशियों के बारे में जानकारी दी गई है जिसके जातक किसी से भी कोई द्वेष भाव नहीं रखते हैं। उनके मन में किसी के लिए गिला-शिकवा नहीं होता है। वे अपनी पुरानी बातों को जल्द ही भूल जाते हैं और जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। इन राशियों के जातक लोगों को उनकी गलतियों के लिए बहुत जल्दी माफ कर देते हैं।

विज्ञापन

आइए जानते हैं कौन सी राशियों के जातकों में यह गुण पाए जाते हैं।

jyotish horoscope zodiac signs which are soft nature and forgive people easily
cancer - फोटो : cancer

कर्क राशि: कर्क राशि का स्वामीग्रह चंद्रमा है। ज्योतिषशास्त्र  के अनुसार चंद्रमा का स्वभाव चंचल है और यह मन का कारक है। कर्क राशि के जातकों के स्वभाव की बात करें यह बहुत ही भावुक हिते हैं और अपने से जुड़े लोगों का बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं। यदि उनसे जुड़ा कोई व्यक्ति बड़ी से बड़ी गलती भी कर दे तो बड़प्पन दिखते हुए वह उस व्यक्ति को माफ कर देते हैं। इस राशि के जातक का यह खास गुण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

jyotish horoscope zodiac signs which are soft nature and forgive people easily
leo - फोटो : leo

सिंह राशि: सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। यह अपनी राशि के अनुसार ह होते हैं। इन्हें कोई भी बात लग लपेट में कहने की आदत नहीं होती। ये जो भी बात करते हैं ये लोग हर बात को स्पष्टता से रखते हैं। इस राशि के जातक  पुरानी चीजों को भूलकर आगे बढ़ते हैं। हां यदि इनका कोई दिल दुखाए तो यह थोड़े नाराज हो सकते हैं लेकिन अपने सबसे बड़े गुण क्षमा के कारण ये लोगों को उनकी गलतियों के लिए माफ करके जीवन में आगे बढ़ जाते हैं।

विज्ञापन

jyotish horoscope zodiac signs which are soft nature and forgive people easily
pisces - फोटो : pisces

मीन राशि: चूंकि मीन राशि का संचल देव गुरु बृहस्पति के हाथों में हैं। इसलिए इस राशि के जातक थोड़े हाजिरजवाब होते हैं। हो सकता है वह आपको तुरंत जवाब भी दे दें लेकिन इन लोगों का दिल काफी साफ होता है। यह अपने मन में किसी भी प्रकार का बैर नहीं रखते हैं। अगर कोई व्यक्ति इनके हृदय को चोट पहुंचता है तो उस बात को भूलर वह आगे बढ़ जाते हैं। और पुराना अध्याय बंद करके नया अध्याय शुरू करते हैं। इस राशि के जातकों का एक ही मंत्र हैं की पुरानी बातें भूलकर  नए दिन की शुरुआत करो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed