Hindi News
›
Astrology
›
importance of venus planet in astrology predictions
{"_id":"5e351a888ebc3e4b5f2a3224","slug":"importance-of-venus-planet-in-astrology-predictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है
Link Copied
जिस प्रकार देवगुरु बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं, उसी प्रकार शुक्र असुरों के गुरु हैं इसीलिए किसी भी जातक की जन्मकुंडली में जब शुक्र और वृहस्पति एक साथ होते हैं तो ‘गुरुता योग’का निर्माण होता है। वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र मीन राशि में उच्चराशिगत और कन्या राशि में नीचराशिगत होते हैं । इनके द्वारा निर्मित 'मालव्य योग' पंचमहापुरुष योग में से एक है। विलासिता पूर्ण वस्तुओं, होटल्स, सौंदर्य प्रसाधन की सभी सामग्री, फिल्म उद्योग, गीत-संगीत लेखन, सौंदर्य प्रतियोगिताओं, एविएशन, भारी उद्योग, रसायन शास्त्र, न्यूरो सर्जरी से संबंधित शिक्षा, प्रेम विवाह, गुप्त रोगों एवं यौन संबंधी अन्य विकारों, संतान सुख, मांगलिक कार्यों, शिक्षा प्रतियोगिता की सफलता आदि के कारक कहे गए हैं। जन्मकुंडली में इनका स्थान अगर शुभ हो तो व्यक्ति जीवन के सारे ऐश्वर्य का भोग करता है किंतु अशुभ हो तो कहीं ना कहीं रिक्तता बनी रहती है। अकेले शुक्र ही ऐसे ग्रह हैं जो जन्मकुंडली के बारहवें व्ययभाव में भी अतिशुभ फल देते हैं। वर्तमान में इनके मीन राशि में गोचर के समय निर्मित होने वाले ‘मालव्य योग’ का निर्माण हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।