बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

बहना से राखी बंधवाने से पहले जान लीजिए इस साल राखी का शुभ मुहूर्त

राखी का त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष श्रावण पूर्णिमा 29 अगस्त को शनिवार के दिन है। इसलिए राखी का त्योहार इसी दिन मनाया जाएगा। बहनें अपने भाई की कालाई में राखी की डोर बांधकर उनकी लंबी उम्र की दुआ मांगेंगी। बहनों की दुआएं सफल और फलित हो इसके लिए शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं।

इस नियम का पालन करते हुए राखी का पवित्र त्योहार मनाना चाहिए। शास्त्रों में सबसे पहला जो नियम बताया गया है उसके अनुसार राखी का त्योहार हमेशा भद्रा रहित समय में मनाया जाना चाहिए। अगर अति आवश्यक हो तक भद्रा मुख के समय को छोड़कर राखी का त्योहार मनाया जा सकता है।

इस साल रक्षाबंधन के दिन 1 बजकर 50 मिनट तक भद्रा काल रहेगा। भद्राकाल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इस समय रक्षाबंधन का त्योहार इस समय नहीं मनाना चाहिए।
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल: तुला, धनु और मीन राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के नए रास्ते, जानें सभी राशियों का हाल

28 Oct 2026
28 Oct 2026
28 Oct 2026
27 Oct 2026
27 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
26 Oct 2026
26 Oct 2026
26 Oct 2026
27 Oct 2026
27 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed