फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   griha pravesh muhurat in 2021 dates and timings

Griha Pravesh Muhurat 2021: नए साल में कब-कब कर सकेंगे गृह प्रवेश, जानें शुभ मुहूर्त

Mon, 28 Dec 2020 03:03 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 28 Dec 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
griha pravesh muhurat in 2021 dates and timings
गृह प्रवेश मुहूर्त 2021 - फोटो : अमर उजाला

अपने नए घर में प्रवेश करना किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत शुभ घड़ी मानी जाती है। हर व्यक्ति चाहता है कि नए घर में प्रवेश करने के बाद सब कुछ शुभ हो और जीवन में खुशियां बनी रहें। इसलिए गृह प्रवेश करते समय शुभ मुहूर्त और अन्य कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक होता है। जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहे एवं नए घर में प्रवेश आपके लिए मंगलमय हो। हम सब साल 2021 में प्रवेश करने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं नए साल में कब-कब हो सकेगा गृह प्रवेश, जानें मुहूर्त। 

विज्ञापन

गृह प्रवेश के लिए वर्ष 2021 के मुहूर्त
जनवरी - 5, 6, 8, 14, 17, 26 और 30 
फरवरी-  12, 14, 16, 20, 23 और 28 
मार्च- 8, 9, 14, 20, 21, 24 और 26 
अप्रैल- 1, 11 और 20 
मई-  6, 8, 10, 12, 16, 18, 20, 21 और 30 
जून- 2, 3, 10, 12, 15, 16, 21, 22, 25 और 27 
जुलाई- 3, 4, 13, 25, 20, 22, 25, 26 और 31 
अगस्त- 6, 7, 8, 9, 12, 16, 20, 27 और 28 
सितंबर- 2, 4, 8, 13, 14, 17, 19, 20, 22, 25, 26 और 29
अक्तूबर- 1, 9, 10, 12, 14, 15, 18, 21, 23, 25 और 26
नवंबर- 2, 8, 10, 11, 12, 20, 22, 23, 24 और 26 
दिसंबर- 4, 5, 10, 13, 15, 18, 19, 22, 25 और 31 

गृह प्रवेश के लिए शुभ माह
गृह प्रवेश करने के लिए माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ के माह को उत्तम माना जाता है, जबकि आषाढ़, सावन, भादो, अश्विन, पौष आदि माह को गृह प्रवेश के लिए शुभ नहीं माना जाता है। 

विज्ञापन


गृह प्रवेश के लिए शुभ तिथि
अमावस्या, पूर्णिमा, पंचक, कृष्ण पक्ष और ग्रहण आदि को छोड़कर शुक्ल पक्ष की द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी तिथि को गृह प्रवेश करना शुभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह प्रवेश के लिए शुभ दिन
मंगलवार और कुछ विशेष परिस्थिति में रविवार एवं शनिवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन शुभ माने जाते हैं।

गृह प्रवेश के लिए स्थिर लग्न   
गृह प्रवेश हमेशा स्थिर लग्न में करने से शुभ होता है। किसी पंडित से लग्न पूछकर यह कार्य करें।



गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त में रुद्र, श्वेत, मित्र, सारभट, सावित्र, वैराज, विश्वावसु, अभिजित, रोहिण, बल, विजय, र्नेत, वरुण सौम्य और भग ये 15 मुहूर्त है। रवि के दिन चौदहवां, सोमवार के दिन बारहवां, मंगलवार के दिन दसवां, बुधवार के दिन आठवां, गुरु के दिन छठा, शुक्रवार के दिन चौथा और शनिवार के दिन दूसरा मुहूर्त कुलिक शुभ कार्यों में वर्जित माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed