फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   Vastu Tips Keep Elephant Pictures at Home For Wealth and Prosperity Vastu Shastra News in Hindi

Feng Shui: वास्तु के अनुसार हाथी रखना होता है शुभ, मनोकामना के अनुसार लगाएं इनका खूबसूरत चित्र

Mon, 10 Apr 2023 10:46 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 10 Apr 2023 10:46 AM IST
सार

स्वप्नशास्त्र के अनुसार, सपने में हाथी की सवारी करते देखना उच्च पद-प्रतिष्ठा मिलने का संकेत होता है। इसी प्रकार वास्तु और फेंगशुई विज्ञान में भी हाथी की मूर्ति, पेंटिंग या चित्र रखना बहुत शुभ बताया गया है।

विज्ञापन
Vastu Tips Keep Elephant Pictures at Home For Wealth and Prosperity Vastu Shastra News in Hindi
Feng Shui: चांदी से बना हाथी ज्योतिष और वास्तु की दृष्टि में बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, चांदी और हाथी दोनों ही नकारात्मकता को खत्म कर सकारात्मकता बढ़ाने में मदद करते हैं। - फोटो : iStock

विस्तार

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हाथी रखना बहुत ही शुभ होता है। यह दाम्पत्य जीवन में खुशी और प्यार लाने वाला होता है। देवी लक्ष्मी के दोनों तरफ हाथी होना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, सपने में हाथी की सवारी करते देखना उच्च पद-प्रतिष्ठा मिलने का संकेत होता है। इसी प्रकार वास्तु और फेंगशुई विज्ञान में भी हाथी की मूर्ति, पेंटिंग या चित्र रखना बहुत शुभ बताया गया है। आइए जानते हैं कि हाथी रखने से हमारे जीवन में क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
विज्ञापन


लाल हाथी
वास्तु के अनुसार उत्तर और दक्षिण दिशा में लाल रंग का हाथी रखने से आपको समाज में मान-सम्मान और यश प्राप्त होता है। यदि आप अपने कार्यस्थल या व्यक्तिगत यश के लिए यह उपाय करना चाहते हैं तो आप दक्षिण दिशा में लाल हाथी रखें लाभ होगा लेकिन अगर आप अपनी फर्म की यश और प्रतिष्ठा को बढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए उत्तर दिशा को लाल हाथी लगाने के लिए चुनें,आपको अपने उद्देश्य में मनोकूल सफलता मिलेगी।
विज्ञापन


चांदी का हाथी 
चांदी से बना हाथी ज्योतिष और वास्तु की दृष्टि में बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, चांदी और हाथी दोनों ही नकारात्मकता को खत्म कर सकारात्मकता बढ़ाने में मदद करते हैं। चांदी से बना हाथी घर या ऑफिस की टेबल पर रखने से रुके हुए कामों में गति आती है और प्रमोशन के योग भी बनते हैं। चांदी का हाथी उत्तर दिशा में रखना बहुत ही शुभ होता है। इसके अलावा चांदी का हाथी तिजोरी या गल्ले में रखना भी शुभ होता है। इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या गल्ले में रखने से आय के स्रोत बढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथी का जोड़ा
पति-पत्नी में नहीं बनती और आए दिन विवाद होते हैं, लगातार जीवन में तनाव बना रहता है तो हाथी के जोड़े को बेडरूम में उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के जीवन में खुशहाली बनी रहती है। आपसी प्यार बनाए रखने के लिए जरूरी है कि हाथी का जोड़ा रखते वक्त उनका चेहरा एक दूसरे की तरफ होना चाहिए, पीठ होने से उनका नेगेटिव प्रभाव रिश्तों पर पड़ता है।


सूंड उठाए हुए हाथी
वास्तु में हाथी को सफलता का प्रतीक भी माना गया है। हर कोई चाहता है उसे जीवन में ढे़र सारी सफलता मिले। ऐसे में आप अपने घर के मुख्य द्वार पर सूंड उठाए हुए हाथी का चित्र लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके सम्मान, सुख और आने वाले जीवन में सफलता की कोई कमी नहीं रहेगी। हाथी हमेशा अपनी चाल चलना पसंद करता है। इसी तरह व्यक्ति भी चाहता है कि उसकी मर्जी हर जगह चले। ऐसे में यदि आप अपने ऑफिस या घर में मस्ती से चलते हुए हाथी की तस्वीर या मूर्ति रखते हैं तो आपकी यह मुराद बहुत जल्द पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed