फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   these three type of plant is very auspisious in vastu shastra

Vastu Tips: वास्तु में बहुत लाभकारी माने गए हैं ये तीन पौधे, मिलते हैं कई लाभ

Thu, 22 Apr 2021 11:58 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली
अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 22 Apr 2021 11:58 AM IST
सार

  • अशोक का पेड़ लगाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस पेड़ को शोकनाशक माना गया है इसलिए घर में इसे लगाने से किसी को अकाल मृत्यु का शिकार नहीं होना पड़ता।

विज्ञापन
these three type of plant is very auspisious in vastu shastra
Vastu tips for plants - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरा-भरा आंगन या बगिया हमारे घर को प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करती है, शुद्ध वायु देती है जिससे हमारी सेहत अच्छी रहती है। वास्तुशास्त्र में ऐसे अनेकों पेड़-पौधे हैं जिनको घर में लगाना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना गया है। इन्हें घर में लगाने से कई लाभ मिलते हैं। इन्हें लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। तीन तरह के पौधों को आप ऑफिस और घर में जरूर लगाएं इससे एक तरफ जहां आपको व्यापार में फायदा होगा वहीं आपके घर में सुख-समृद्धि और खुशियां आएंगी। आइए जानते हैं कौन से हैं वह पेड़-पौधे-

विज्ञापन

these three type of plant is very auspisious in vastu shastra
अशोक का पेड़ घर में सुख-समृद्धि लाता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterest

अशोक का पेड़
यह पेड़ सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इसे घर के बाहर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश नहीं होता। वास्तु के अनुसार अशोक का पेड़ घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए ऐसा करने से आपके घर में हर वक्त सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अशोक का पेड़ लगाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस पेड़ को शोकनाशक माना गया है इसलिए घर में इसे लगाने से किसी को अकाल मृत्यु का शिकार नहीं होना पड़ता। अशोक का पेड़ लगाने से घर के प्रत्येक सदस्यों की शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में भी वृद्धि होती है। इससे परिवार के लोगों को मानसिक तनाव के कारण पैदा होने वाली मुसीबतें परेशान नहीं करती हैं और लाभ पहुँचता है। 

घर की महिलाओं द्वारा नियमित रूप से अशोक के पेड़ को पानी दिया जाना चाहिए इससे उनका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहता है। इस पेड़ को लगाने से परिवार के सदस्यों के सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है। इसके पत्तों को धागे में पिरोकर घर के मुख्य गेट पर लगाने से नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश नहीं करती है। पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए अशोक का पेड़ लाभकारी माना जाता है। थोड़ी देर इसके नीचे बैठकर पढ़ने से बच्चों का दिमाग तेज होता है। अशोक का पेड़ घर के बाहर लगाने से उत्पन्न होने वाली सकारात्मक ऊर्जा के कारण धन प्राप्ति का मार्ग भी प्रबल होता है अर्थात आपको धन आगमन के नए अवसर प्राप्त होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

these three type of plant is very auspisious in vastu shastra
क्रासुला पौधा - फोटो : Social media

मनी ट्री या क्रासुला
क्रासुला को मनीट्री या जेड प्लांट भी कहा जाता है। वास्तु के अनुसार छोटे-छोटे गोल पत्ते वाले पौधे को घर या ऑफिस  में रखना बहुत शुभ होता है। धन लाभ और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसे दरवाज़े के पास प्रवेश द्वार पर अंदर की ओर लगाना चाहिए। कहते हैं यह पौधा चुंबक की तरह पैसों को अपनी ओर खींचता है। इसे लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती, इसका पौधा खरीद के किसी गमले या जमीन में लगा दें, फिर यह अपने आप फैलता रहेगा। इसे धूप या छांव कहीं भी लगाया जा सकता है। इस पौधे के बारे में मान्यता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा और धन को अपनी ओर खींचता है।

विज्ञापन

these three type of plant is very auspisious in vastu shastra
दिशा के अनुसार लगाएं बांस का पेड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterest

बांस के पौधे
घर में बांस के पौधे लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार बांस के पौधे सुख व समृद्धि के प्रतीक होते हैं। बांस के पौधे को शुभ, सौभाग्य और लम्बी आयु का प्रतीक माना गया है। वास्तुविज्ञान के अनुसार यदि बांस के पौधे को दिशाओं के अनुरूप सही स्थान दिया जाए तो ये चमत्कारिक लाभ प्रदान करता है। बांस का अद्भुत पौधा नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म करता है,वही यह अपने आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध करता है अतः इसे घर में अवश्य लगाना चाहिए। इसे लाल रिबन से बांधकर और कांच के बाउल में पानी डालकर रखना चाहिए। कांच के जार में छोटे आकार के बांस के पौधों को लाल धागे में बांधकर दुकान, प्रतिष्ठान में ईशान या उत्तरी दिशा में रखने से आर्थिक प्रगति होने लगती है। जीवन में धन की कभी कमी महसूस न हो इसके लिए 6 बांस के डंठल का प्रयोग आपको लाभ देगा। वास्तु के अनुसार बांस के छह डंठल धन को आकर्षित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed