{"_id":"6198be3e82a337488d75f4f3","slug":"fengshui-tips-fengshui-tortoise-is-auspicious-for-house-know-its-benefits","type":"story","status":"publish","title_hn":"FengShui Tips: फेंगशुई कछुआ किस दिशा में रखना होता है शुभ, जानिए कुछ टिप्स","category":{"title":"Feng Shui","title_hn":"फेंग शुई","slug":"feng-shui"}}
FengShui Tips: फेंगशुई कछुआ किस दिशा में रखना होता है शुभ, जानिए कुछ टिप्स
Sun, 21 Nov 2021 08:25 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:25 AM IST
सार
चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में भी घर या दफ्तर में कछुआ रखना शुभ माना जाता है।लेकिन घर या दफ्तर में कछुआ रखते समय उचित दिशा होना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं किस दिशा में कछुआ रखने से क्या लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
फेंगशुई कछुआ
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनातन धर्म के अनुसार घर में कछुआ रखने शुभ माना जाता है। भगवतपुराण के अनुसार भगवान विष्णु का एक रूप कछुआ था। भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण कर समुद्र मंथन के समय मंद्रांचल पर्वत को अपने कवच पर थामा था. कहा जाता है कि जहां कुछआ होता है, वहां लक्ष्मी का आगमन अवश्य होता है। चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में भी घर या दफ्तर में कछुआ रखना शुभ माना जाता है।लेकिन घर या दफ्तर में कछुआ रखते समय उचित दिशा होना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं किस दिशा में कछुआ रखने से क्या लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन
फेंगशुई कछुआ रखने के टिप्स
- यदि उत्तर दिशा में फेंगशुई कछुआ रखा जाए तो धन लाभ होता है और शत्रुओं का नाश होता है।
- व्यापारियों को अपनी दुकान के मुखयद्वार पर कछुए का चित्र लगाना चाहिए। ऐसा करने से धनलाभ मिलता है। और रुके हुए काम जल्दी होने लगते हैं।
- यदि आप घर में कछुआ या उसकी तवीर रखना चाहते हैं तो मुखयद्वार पर कछुए का चित्र लगाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में शांति बनी रहती है। यह घर की नकारात्मक उर्जा भी दूर करता है।
- घर में कोई व्यक्ति यदि रोग ग्रस्त है तो घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में कछुआ स्थापित करना चाहिए।
- कछुआ किसी भी धातु, कांच, मिट्टी, क्रिस्टल या लकड़ी से बना हो सकता है। ये जीवन में शांति, सद्भाव, दीर्घायु और पैसा प्रदान करता है।
- घर या दफ्तर के पूर्वोत्तर या दक्षिण-पश्चिम दिशा में मिट्टी से बने कछुए रखें, या शुभ परिणाम देगा।
- फेंगशुई के अनुसार यदि आप लकड़ी से बना हुआ कछुआ लाते हैं तो उसे पूर्व दिशा या दक्षिण-पूर्व में रखा जाना चाहिए। यह आपको अवश्य सफलता दिलाएगा।
- यदि करियर में तरक्की चाहते हैं, तो काले रंग के कछुए को अपने कार्य स्थल की उत्तर दिशा में रखें।
- कछुआ फेंगशुई में संरक्षक माना जाता है, इसलिए घर के पश्चिम दिशा में फेंगशुई कछुआ रखना शुभ है, ऐसी मान्यता है ऐसे करने से घर की शूरक्ष बढ़ती है।
- यदि आपने अभी नया बिजनेस शुरू किया है तो अपने दफ्तर या दुकान पर चांदी का कछुआ रखें। यह धन आगमन के लिए शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन