Feng Shui Tips: सुख-समृद्धि के लिए घर पर इस तरह रखें फेंगशुई हाथी, जानिए सफलता पाने के पांच उपाय
Feng Shui Vastu Tips: फेंगशुई में घर के मुख्य दरवाजे पर हाथी की प्रतिमा या चित्र लगे होने पर व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Feng Shui Tips: चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में घर की सुख-समृद्धि, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा के लिए बहुत सारे उपाय बताए गए हैं। जिनमें से ज्यादातर उपाय जानवरों से संबंधित होते हैं। जिनके उपयोग से व्यक्ति की उन्नति और भाग्य में वृद्धि होती है। फेंगशुई वास्तु शास्त्र में मछली, कछुआ, मेढ़क, ड्रैगन, ऊंट और हाथी जैसे फेंगशुई की चीजें घर पर रखने को बहुत ही सौभाग्यशाली माना जाता है। इनमें से हर एक चीज का विशेष महत्व होता है। फेंगशुई वास्तु शास्त्र में हाथी की मूर्ति, पेंटिंग या चित्र रखना बहुत शुभ बताया गया है। वहीं हिन्दू मान्यताओं के अनुसार हाथी धन की देवी लक्ष्मी के दोनों तरफ खड़े होकर उनकी सेवा में रहते हैं। आज हम आपको फेंगशुई हाथी से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिसे अपनाने पर जीवन में सुख, समृद्धि और उन्नति की प्राप्ति होती हैं।
फेंगशुई हाथी और उपाय
1- हिंदू धर्म में हाथी को माता लक्ष्मी का वाहन और शुभता का प्रतीक जानवर माना जाता है। ऐसे में जिन घरों के मुख्य द्वार पर सूंड उठाए हुए हाथी की मूर्ति लगी होती है वहां पर हमेशा समृद्धि और सकारात्मकता का प्रवेश होता रहता है। फेंगशुई में घर के मुख्य दरवाजे पर हाथी की प्रतिमा या चित्र लगे होने पर व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति होती है।
2- घर के मुख्य दरवाजे के दोनों छोर पर अगर हाथी की मूर्ति के जोड़े को रखा जाए तो इससे घर में सुख, सुरक्षा, सौभाग्य और संपत्ति का आवागमन होता रहता है। फेंगशुई में हाथी को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
3- फेंगशुई वास्तु शास्त्र के अनुसार हाथी की मूर्ति को अगर पढ़ने की जगह पर रखा जाय तो इससे छात्रों के मन में एकाग्रता और करियर में सफलता प्राप्ति होती है। इस कारण से काम करने वाली जगह या स्टडी डेस्क का हाथी की मूर्ति को रखना शुभ माना जाता है।
4- हाथी की मूर्ति को उसके छोटे बच्चे के साथ अगर बेडरूम में रखा जाए तो इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है। बेडरूम में सफेद हाथी के बच्चे की मूर्ति रखने से संतान सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
5- चांदी के हाथी को उत्तर दिशा में रखना बहुत ही शुभ होता है। इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या गल्ले में रखने से आय के स्रोत बढ़ते हैं।