Feng Shui Tips: घर पर कहां और किस तरह से लटकानी चाहिए विंड चाइम? जानिए क्या कहता है फेंगशुई नियम
घर के स्टडीरूम के वास्तु दोष को दूर करने के लिए पांच छड़ वाली विंडचाइम लगाना चाहिए, इससे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।अगर आपके घर के बच्चे पढ़ने से जी चुराते हैं तो उनके कमरे में छह रॉड वाली विंड चाइम लटकाने से लाभ मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Feng Shui Tips: जिस तरह से वास्तु शास्त्र में घर पर सुख-समृद्धि और संपन्नता लाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं उसी प्रकार से चाइनीज वास्तुशास्त्र फेंगशुई ( Feng Shui)में घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बनाए रखने के लिए कई तरह के फेंगशुई के उपायों को आजमाने की सलाह दी जाती है। फेंगशुई में कई तरह की चीजों से घर में पॉजिटिव ऊर्जा का संचार किया जाता है। इन्ही में से एक है विंड चाइम। जिसका फेंगशुई में विशेष महत्व होता है। फेंगशुई में मान्यता है कि घर के प्रवेश द्वार और बालकनी में विंड चाइम लगाने से नकारात्मक का प्रवेश नहीं होता है। फेंगशुई में विंड चाइम का बहुत ही शुभ और भाग्यशाली माना गया है। फेंगशुई में विंड चाइम को लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने पर घर में कभी भी शांति, समृद्धि और धन की कमी नहीं होती है।
- चीनी वास्तु शास्त्र के अनुसार विंड चाइम्स कई प्रकार की होती हैं जैसे लकड़ी,मेटल,मिट्टी इत्यादि। लेकिन दिशा के तत्व के अनुसार इन्हें लगाना लाभदायक होता है। पूर्व और दक्षिण-पूर्व(आग्नेय) एवं दक्षिण दिशा काष्ठ तत्व से संबंध रखती है इसलिए इन दिशाओं में पॉजिटिव एनर्जी को एक्टिव करने के लिए लकड़ी की विंड चाइम लगाना अधिक प्रभावशाली रहेगा।
- घर की पश्चिमी, उत्तर-पश्चिम और उत्तर दिशा में टांगने के लिए धातु से बने विंड चाइम घर के वातावरण में सौहार्द एवं शांति बनाए रखने में मदद मिलती है।
- उत्तर-पूर्व(ईशान) तथा मध्य स्थान के लिए मिट्टी,क्रिस्टल या सिरेमिक से बनी विंड चाइम लगाने से परिवार के सदस्यों को कामयाबी हासिल करने में मदद मिलती है।
- घर के दक्षिण-पश्चिम(नैऋत्य) क्षेत्र में इन्हें टांगने से आपसी संबंधों में मजबूती व मधुरता आती है। इस दिशा में आप लकड़ी,मिट्टी या धातु से बनी पवनघंटी लगा सकते हैं।
- अगर किसी घर के प्रवेश द्वार के पास कोई वास्तुदोष है तो उसके लिए चार छड़ी वाली विंड चाइम मेनगेट पर लगानी चाहिए।
- घर के स्टडीरूम के वास्तु दोष को दूर करने के लिए पांच छड़ वाली विंडचाइम लगाना चाहिए, इससे हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।अगर आपके घर के बच्चे पढ़ने से जी चुराते हैं तो उनके कमरे में छह रॉड वाली विंड चाइम लटकाने से लाभ मिलेगा।
- छह रॉड वाली विंड चाइम उस स्थान पर लगाना चाहिए जहां से मेहमानों का प्रवेश होता हो।ऐसा करने से आपके घर पर आने वाले मेहमानों से मधुर संबंध बने रहते हैं।
- पति-पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच प्यार और स्नेह को बढ़ाने के लिए नौ छड़ वाली विंड चाइम का प्रयोग करना लाभकारी होता है।