फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   Feng shui tips for happy married life in hindi

Feng Shui Tips: जीवन साथी के साथ रिश्ता होगा मजबूत, अपनाएं फेंग शुई के ये खास टिप्स

Sat, 02 Nov 2024 07:38 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 02 Nov 2024 07:38 AM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसे खास फेंग शुई टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने से आप अपने शादीशुदा जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते है।

विज्ञापन
Feng shui tips for happy married life in hindi
फेंग शुई टिप्स - फोटो : freepik

विस्तार

Feng Shui Tips For Happy Married Life: माना जाता है कि जीवन में फेंग शुई टिप्स अपनाने से हमारे आसपास की नकारात्मकता दूर हो जाती है। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होती है। अगर आपके वैवाहिक जीवन में लड़ाई-झगड़े या मनमुटाव जैसी स्थिति बनी रहती है, तो इसके लिए भी आप कुछ फेंग शुई टिप्स अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे खास फेंग शुई टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने से आप अपने शादीशुदा जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते है।
विज्ञापन


इस तरह करें घर की सजावट
अगर आपके और आपके जीवन साथी के बीच न चाहते हुए भी बार-बार लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, तो इसके लिए आप ये खास फेंग शुई टिप्स अपना सकते हैं। फेंग शुई में गुलाबी रंग को प्यार बढ़ाने वाला रंग माना जाता है। इसलिए अगर आप अपने जीवन साथी के साथ प्रेम बढ़ाना चाहते हैं तौ जितना हो सके अपने बेडरूम में गुलाबी रंग का इस्तेमाल करें। दीवारों के लिए आप हल्के गुलाबी रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप बेडरूम में गुलाबी रंग के पर्दे, बेडशीट, फूल और कंबल आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन बातों का रखें खास ध्यान
पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक रहें इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ चीजों का खास ख्याल रखें। दरअसल, गंदगी से नकारात्मकता फैलाती है, जो आपके और आपके जीवन साथी के बीच लड़ाई-झगड़े का कारण भी बन सकती है। इसलिए घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। फेंग शुई के अनुसार, घर में चीजों को व्यवस्थित ढंग से रखें, खासकर आपको बेडरूम का ध्यान जरूर रखना चाहिए। फेंग शुई के मुताबिक, घर का प्रवेश द्वार पर भी साफ-सुथरा रखना चाहिए, क्योंकि यही रास्ता है जहां से सकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर प्रवेश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Feng Shui Tips: कमरे की दीवारों पर न लगाएं ये 4 तस्वीरें, परिजनों की खुशियों पर लग सकता है ग्रहण


घर में रखें ये पौधे
फेंग शुई के अनुसार, घर में लिली का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से सकारात्मकता बनी रहती है और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। इसके अलावा आप बांस, मनी प्लांट और जेड प्लांट आदि को भी घर में लगा सकते हैं। इससे भी घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed