फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   feng shui aquarium vastu tips for happy life

Feng Shui Tips: एक्वेरियम में मछलियां रखने से होते हैं कई फायदे, जानें किन बातों का रखें ध्यान

Tue, 16 Nov 2021 10:46 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 16 Nov 2021 10:46 AM IST
सार

वास्तु-फेंगशुई के अनुसार फिश एक्वेरियम न सिर्फ खुशी देता है बल्कि इससे घर के सदस्यों के ऊपर आने वाली सारी विपत्तियां टल जाती हैं। साथ ही घर में धन आगमन की निरंतरता बनी रहती है। लेकिन वास्तु-फेंगशुई के नियमों को ध्यान में रखकर ही आप एक्वेरियम का पूरा लाभ उठा सकते हैं

विज्ञापन
feng shui aquarium vastu tips for happy life
Feng Shui Tips: अपने घर में एक छोटे से एक्वेरियम में मछलियां पालना सौभाग्यवर्धक माना गया है। फेंग शुई में मछली को सफलता व व्यवसाय में बढ़ोत्तरी का प्रतीक भी माना जाता है। - फोटो : pinterest

विस्तार

एक्वेरियम रखना जगह की सुंदरता को तो बढ़ाता ही है साथ ही मछलियों को देखना मन को तरोताजा भी कर देता है, जब कभी तनाव महसूस होता है तो एक्वेरियम में यहां-वहां तैरती रंग-बिरंगी मछलियों को देखने से झट गायब हो जाता है। वास्तु-फेंगशुई के अनुसार फिश एक्वेरियम न सिर्फ खुशी देता है बल्कि इससे घर के सदस्यों के ऊपर आने वाली सारी विपत्तियां टल जाती हैं। साथ ही घर में धन आगमन की निरंतरता बनी रहती है। लेकिन वास्तु-फेंगशुई के नियमों को ध्यान में रखकर ही आप एक्वेरियम का पूरा लाभ उठा सकते हैं। गलत दिशा में रखने से इसका प्रभाव नकारात्मक भी हो सकता है। वहीं सही दिशा में एक्वेरियम रखने से इसमें घूमती मछलियां घर की नेगटिव एनर्जी को दूर करती हैं। अपने घर में एक छोटे से एक्वेरियम में मछलियां पालना सौभाग्यवर्धक माना गया है। फेंग शुई में मछली को सफलता व व्यवसाय में बढ़ोत्तरी का प्रतीक भी माना जाता है।

विज्ञापन


- फिश एक्वेरियम को घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है। जल की इन दिशाओं में एक्वेरियम रखने से वहां की पॉज़िटिव एनर्जी बढ़ती है।
विज्ञापन


- ध्यान रहे कि कभी भी रसोईघर में एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए, रसोईघर में अग्नितत्व होता है और एक्वेरियम जल तत्व का प्रतीक है।वास्तु के अनुसार आग और पानी एक जगह रखने से आपसी कलह की संभावना बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एक्वेरियम में मछलियों की संख्या कम से कम नौ होनी चाहिए। इनमें से आठ मछली लाल और सुनहरे रंग की और एक काले रंग की मछली ज़रूर होनी चाहिए। काले रंग की मछली सुरक्षा का प्रतीक है,यह नकारात्मक शक्तियों से घर की रक्षा करती है।


- एक्वेरियम जमीन में समय-समय पर मछलियां मरती रहती हैं,मरी हुई मछली को तुरंत हटा देना चाहिए और जिस रंग की मछली मरी हो उसी रंग की नयी मछली लाकर एक्वेरियम में ज़रूर डाल देना चाहिए। फेंग शुई के अनुसार एक्वेरियम में जब कोई मछली मरती है तो वह अपने साथ नकारात्मक शक्तियों को लेकर चली जाती है।

- एक्वेरियम के द्वारा घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए समय-समय पर इसका पानी बदलते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed