फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   February 2022 Muhurat Know the auspicious time for marriage, grih Pravesh , upanayan mundan and shopping in the third week of February

February 2022 Muhurat: जानिए फरवरी के तीसरे सप्ताह में विवाह, गृह प्रवेश, जनेऊ, मुंडन एवं खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Sat, 12 Feb 2022 02:39 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 12 Feb 2022 02:39 PM IST
सार

February 2022 Muhurat: 14 फरवरी, दिन सोमवार से फरवरी का तीसरा सप्ताह शुरू हो रहा है। फरवरी महीने के इस सप्ताह में विवाह, गृह प्रवेश, जनेऊ, मुंडन और मकान-वाहन की खरीदारी आदि के लिए शुभ मुहूर्त हैं। यदि आप भी अपने घर में कुछ ऐसे ही मांगलिक कार्य कराना चाहते हैं तो इन मुहूर्त में आप शुभ कार्य कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
February 2022 Muhurat Know the auspicious time for marriage, grih Pravesh , upanayan mundan and shopping in the third week of February
February 2022 Muhurat: फरवरी महीने के तीसरे सप्ताह में विवाह, गृह प्रवेश, जनेऊ, मुंडन और मकान-वाहन की खरीदारी आदि के लिए शुभ मुहूर्त हैं। - फोटो : amar ujala

विस्तार

February 2022 Muhurat: ज्योतिष शास्त्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है जो भी कार्य मुहूर्त को देखकर किया जाता है तो सफलता व्यक्ति के कदम चूमती है। जिस प्रकार दिन रात के 24 घंटे के बीच 12 राशियां  विचरण करती हैं, उसी तरह दिन और रात के मध्य  30 मुहूर्त विचरण करते हैं। 14 फरवरी, दिन सोमवार से फरवरी का तीसरा सप्ताह शुरू हो रहा है। फरवरी महीने के तीसरे सप्ताह में विवाह, गृह प्रवेश, जनेऊ, मुंडन और मकान-वाहन की खरीदारी आदि के लिए शुभ मुहूर्त हैं। यदि आप भी अपने घर में कुछ ऐसे ही मांगलिक कार्य कराना चाहते हैं तो इन मुहूर्त में आप शुभ कार्य कर सकते हैं। आइए जानते हैं विभिन्न मुहूर्तों के बारे में। 

विज्ञापन


विवाह मुहूर्त
फरवरी के तृतीय सप्ताह में विवाह के दो शुभ मुहूर्त हैं। पहला मुहूर्त 18 फरवरी और दूसरा मुहूर्त 19 फरवरी को है। यदि आप विवाह का शुभ मुहूर्त खोज रहे हैं तो इनमें से कोई भी दिन शुभ है। 
विज्ञापन


मुंडन मुहूर्त
मुंडन के लिए 14 फरवरी, सोमवार का दिन ही शुभ है। इस दिन आप अपने बच्चे का मुंडन संस्कार करा सकते हैं। 

जनेऊ मुहूर्त
जनेऊ के लिए इस सप्ताह एक दिन का ही मुहूर्त है वो भी कुछ घंटों के लिए। जनेऊ संस्कार के लिए 18 फरवरी, शुक्रवार का दिन शुभ है। इस दिन प्रातः 06:57 से दोपहर 3:23 का समय शुभ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह प्रवेश मुहूर्त
इस सप्ताह गृह प्रवेश के लिए दो दिन का शुभ मुहूर्त है। 
18 फरवरी, शुक्रवार, मुहूर्त प्रारंभ शाम 04:42 बजे से लेकर पूरी रात तक
19 फरवरी, शनिवार, मुहूर्त प्रारंभ सुबह 06:56 बजे से लेकर शाम 04:52 तक

नामकरण मुहूर्त
इस सप्ताह बच्चों के नामकरण के लिए 3 शुभ मुहूर्त हैं।  14 फरवरी, 15 फरवरी और 20 फरवरी को नामकरण संस्कार किया जा सकता है। 

खरीदारी मुहूर्त
यदि आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के इच्छुक हैं तो फरवरी में 16 फरवरी, बुधवार और 17 फरवरी, गुरुवार इसके लिए शुभ दिन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed