फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   February 2021 Third week 15 to 21 festivals and vrat date and time in hindi

फरवरी के तीसरे हफ्ते का कैलेंडर: बहुत खास है ये सप्ताह, 15 से 21 फरवरी तक रहेंगे बसंत पंचमी समेत मुख्य पर्व

Mon, 15 Feb 2021 02:03 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 15 Feb 2021 02:03 PM IST
विज्ञापन
February 2021 Third  week 15 to 21 festivals and vrat date and time in hindi
फरवरी 15 तारीख से 21 तारीख तक के मुख्य त्योहार और व्रत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

फरवरी में माघ माह की प्रधानता होने के कारण इस महीने में कई मुख्य त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में फरवरी का तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। इस सप्ताह में कई मुख्य व्रत और पर्व पड़ रहे हैं। इस सप्ताह में शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके कारण यह सप्ताह ज्योतिष की दृष्टि से भी बहुत खास होने वाला है। इस सप्ताह में 15 तारीख यानि आज से लेकर 21 फरवरी तक के छः दिनों में कई खास व्रत और पर्व पड़ रहे हैं। सोमवार यानि 15 फरवरी को तिलकुंद चतुर्थी होने को साथ ही अगले दिन से बसंत पंचमी के बाद शीतला षष्ठी,रथ सप्तमी, नर्मदा प्राकट्योत्सव, भीष्माष्टमी और महानंदा नवमी जैसे मुख्य तिथियां हैं। तो चलिए जानते हैं किस दिन है क्या पर्व और ज्योतिष की दृष्टि से क्यों खास है यह सप्ताह...

विज्ञापन

 

15 से 21 फरवरी तक का पंचांग-

तारीख और वार, तिथियां और व्रत-त्योहार

15 फरवरी 2021 दिन सोमवार- माघ शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती

चतुर्थी तिथि आरंभ-  15 फरवरी दिन सोमवार रात को 01बजकर 58 से 

चतुर्थी तिथि समाप्त- 16 फरवरी दिन मंगलवार रात 03 बजकर 36 मिनट पर 

बसंत पंचमी की तिथि और शुभ मुहूर्त 

16 फरवरी 2021 दिन मंगलवार बसंत पंचमी सरस्वती प्राक्ट्य दिवस

पंचमी तिथि आरंभ- 16 फरवरी 2021 दिन मंगलवार सुबह 03 बजकर 36 मिनट से 

पंचमी तिथि समाप्त- 17 फरवरी 2021 दिन बुधवार दोपहर 05 बजकर 46 मिनट तक

सरस्वती पूजा का शुभ मुहुर्त- 16 फरवरी 2021 प्रातः 06 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

17 फरवरी स्कंद षष्ठी तिथि और समय 
माघ शुक्ल षष्ठी तिथि आरंभ- 17 फरवरी प्रातः 05 बजकर 46 मिनट से 

माघ शुक्ल षष्टी तिथि समाप्त- 18 फरवरी प्रातः 08 बजकर 17 मिनट तक।


अचला सप्तमी तिथि और समय 

19 फरवरी दिन शुक्रवार अचला सप्तमी है जिसे रथ सप्तमी, आरोग्य सप्तमी और सूर्य सप्तमी भी कहा जाता है। 


सप्तमी तिथि आरंभ- 18 फरवरी प्रातः 08 बजकर 17 मिनट से

सप्तमी तिथि समाप्त- 19 फरवरी सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर 


रथा सपत्मी स्नान मुहूर्त-  19 फरवरी प्रातः 05 बजकर 13 मिनट से  06 बजकर 54 मिनट तक

नर्मदा प्राकट्योत्सव भी 19 फरवरी दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके अलावा इस दिन दक्षिण भारतीय समाज का प्रमुख व्रत कार्तिगाई भी है। 

 
विज्ञापन

माघ शुक्ल अष्टमी तिथि और समय
भीष्माष्टमी 19 फरवरी  दिन रविवार 
माघ शुक्ल अष्टमी आरंभ- 19 फरवरी 2021 दिन शुक्रवार  सुबह 10 बजकर 58 मिनट से
माघ शुक्ल अष्टमी समाप्त- 20 फरवरी 2021 दिन शनिवार दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक

ज्योतिष की दृष्टि से यह सप्ताह-

 रवियोग 16 फरवरी 2021 दिन मंगलवार को सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि और रवियोग बन रहा है जो बहुत ही शुभ हैं। 
17 फरवरी दिन बुधवार को गुरू का उदय और शुक्र का अस्त
12 फरवरी दिन रविवार शुक्र का कुंभ में प्रवेश



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed