{"_id":"67179ab93b1d20ffc6062d24","slug":"diwali-2024-astro-tips-five-remedies-to-please-maa-lakshmi-diwali-remedies-for-wealth-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2024: दिवाली पर करें ये पांच उपाय, धन की देवी मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
Diwali 2024: दिवाली पर करें ये पांच उपाय, धन की देवी मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
Sat, 26 Oct 2024 05:29 PM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sat, 26 Oct 2024 05:29 PM IST
सार
दिवाली का पर्व बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। आइए जानते हैं दिवाली के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय, जिनको अपनाने से आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन जरूर होगा और घर में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन
दिवाली उपाय
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
Diwali 2024 Upay In Hindi: दिवाली का पर्व बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। यह पांच दिवसीय त्योहार देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। दिवाली का तैयारियां लोग महीनों पहले से ही शुरू कर देते हैं। इस साल 31 अक्तूबर 2024 को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। यह दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बेहद खास होता है। ऐसे में इस दिन यदि आप कुछ खास उपाय करते हैं, तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं। आइए जानते हैं दिवाली के दिन किए जाने वाले कुछ खास उपाय, जिनको अपनाने से आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन जरूर होगा और घर में सुख-समृद्धि आती है।
दिवाली पर मां लक्ष्मी को बुलाने के पांच उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Diwali Date 2024: दिवाली कब मनाएं 31 अक्तूबर या 01 नवंबर ? जानें क्या है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को बुलाने के पांच उपाय
- 11 कौड़ियों का उपाय: दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए। पूजन में 11 कौड़ियां, 21 कमलगट्टा, 25 ग्राम पीली सरसों लक्ष्मी जी को चढ़ाएं। अगले दिन तीनों चीजें किसी लाल या पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में या जहां आप पैसे रखते हैं, वहां रख दें। ऐसा करने से आपको धन लाभ हो सकता है।
- अशोक वृक्ष का उपाय: दिवाली के दिन अशोक के वृक्ष की जड़ का पूजन करने से घर में धन-संपत्ति की वृद्धि होती है। इस उपाय से धन संकट भी दूर होता है।
- गन्ने का उपाय: नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली के दिन प्रात:काल अगर हाथी मिल जाए तो उसे गन्ना या मीठा खिलाएं। ऐसा करने से जटिल मुसीबतों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही अनहोनी से भी रक्षा मिलती है।
- घड़ा का उपाय: धन लाभ के लिए दिवाली के दिन पानी का नया घड़ा लाएं और उसमें पानी भरकर रसोई में रख दें। ऐसा करने से घर में बरकत और खुशहाली आती है।
- हल्दी और चावल का उपाय: यदि कड़ी मेहनत के बाद भी आपको लाभ नहीं मिलता, तो धनतेरस के दिन हल्दी और चावल पीसकर उसके घोल से घर के मुख्य दरवाजे पर ऊँ बनाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन बना रहता है।
विज्ञापन