फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Dhanteras 2021 this is a very auspicious time to buy bahikhaata on dhanteras

Dhanteras 2021: धनतेरस आज, व्यापारियों के लिए इस चौघड़िया मुहूर्त में बही खाता खरीदना रहेगा फायदेमंद

Tue, 02 Nov 2021 07:43 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 02 Nov 2021 07:43 AM IST
सार

बही में व्यापारी अपना वार्षिक लेखा जोखा लिखते हैं। आवश्यकता होने पर इसे कभी भी आसानी से देख सकते हैं। दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र से बही खरीदने का दौर प्रारम्भ हो जाता है। इसके बाद धनतेरस व दीपावली पर शुभ मुहूर्त में बही का पूजन कर इसमें लिखना प्रारम्भ करते हैं।
 

विज्ञापन
Dhanteras 2021 this is a very auspicious time to buy bahikhaata on dhanteras
धनतेरस पर व्यापारियों के लिए इस शुभ मुहूर्त में बही खाता खरीदना रहेगा फायदेमंद

विस्तार

धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजन करने से घर धन-धान्य से पूर्ण हो जाता है। इसी दिन यथाशक्ति खरीददारी और लक्ष्मी गणेश की नई प्रतिमा को घर लाना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन जिस भी चीज की खरीदारी की जाएगी उसमें 13 गुणा वृद्धि होगी। इस दिन यम पूजा का विधान भी है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन संध्या काल में घर के द्वार पर दक्षिण दिशा में दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का योग टल जाता है। दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र से बही खरीदने का दौर प्रारम्भ हो जाता है। इसके बाद धनतेरस व दीपावली पर शुभ मुहूर्त में बही का पूजन कर इसमें लिखना प्रारम्भ करते हैं।

विज्ञापन


क्या होती है बही 
बही में व्यापारी अपना वार्षिक लेखा जोखा लिखते हैं। बही के पन्ने में 8 कॉलम होते है। जिसमें तिथि, विवरण, पृष्ठांक, जमा व नामे की राशि आदि के कॉलम बने होते हैं। इसमें व्यापारी प्रतिदिन का हिसाब लिखते हैं। आवश्यकता होने पर इसे कभी भी आसानी से देख सकते हैं। 
विज्ञापन


धनतेरस पर बही खरीद का शुभ मुहूर्त 
धनतेरस पर बही खरीद का शुभ मुहूर्त चौघड़िया के अनुसार देखा जाता है। दरअसल चौघड़िया सूर्योदय से सूर्यास्त तथा सूर्यास्त से सूर्योदय के मध्य का काल 30-30 घटी यानी घड़ी में मापा गया है। 30 घटी को अष्ट भाग में बांटने पर दिन और रात्रि के 8-8 चौघड़िया प्राप्त होते हैं। प्रत्येक चौघड़िया लगभग 4 घटी का होता है, इसलिए इसे चौ अर्थात चार + घड़िया, घटी, या बेला के नाम से जाना जाता है। इसे चतुर्श्तिका भी कहते हैं। व्यापारियों को धनतेरस पर बही चौघड़िया के अनुसार खरीदना शुभ होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस का चौघड़िया मुहूर्त (2 नवंबर 2021)

चर चौघड़िया- प्रातः 09:19 से 10:41 तक  

लाभ चौघड़िया- प्रातः10:41से दोपहर 12:04 तक 

अमृत चौघड़िया- दोपहर 12:04 से 01:27 तक

काल चौघड़िया- दोपहर 01:27 से दोपहर 02:49 तक 

शुभ चौघड़िया- दोपहर 02:49 से सायं 04:12 तक 

रोग चौघड़िया- सायं 04:12 से सायं 05:35 तक 

लाभ चौघड़िया- सायं 07:12 से रात्रि  08:50 तक 

शुभ चौघड़िया- रात्रि 10:27 से रात्रि 12:04 तक (3 नवंबर)

चर चौघड़िया- रात्रि 01:42 से रात्रि 03:19 तक (3 नवंबर)

रोग चौघड़िया- रात्रि  03:19  से प्रातः 04:57 तक (3 नवंबर)

काल चौघड़िया- प्रातः 04:57 से  प्रातः 06:34 तक (3 नवंबर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed