फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   daily rahu kaal time monday to sunday and know what is rahukaal

Rahu Kaal: राहुकाल को क्यों माना गया है अशुभ मुहूर्त? जानिए हर दिन का राहुकाल का समय

Wed, 24 Mar 2021 08:15 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 24 Mar 2021 08:15 AM IST
सार

राहुकाल के समय किसी भी तरह का मांगलिक कार्य आरंभ नहीं किया जाता।
 

विज्ञापन
daily rahu kaal time monday to sunday and know what is rahukaal
राहुकाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शनि और राहु का नाम आते ही लोगों के मन में किसी न किसी तरह का भय व्याप्त हो जाता है। शनि को कर्मफलदाता माना गया जबकि राहु को असुर। हिंदू धर्म में पूजा या किसी भी तरह के शुभ कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि शुभ मुहूर्त में किया गया कोई भी कार्य जरूर सफल होता है। वहीं अगर किसी भी नये कार्य को करने में शुभ मुहूर्त को नजरअंदाज किया जाए ,तो कार्य की सफलता में कई तरह की बाधाएं आती हैं। शास्त्रों में जिस तरह से शुभ कार्य को करने के लिए कई शुभ मुहूर्तों के बारे में बताया जाता है, तो वहीं अशुभ मुहूर्त भी होते हैं। राहुकाल की गिनती अशुभ मुहूर्त में होती है। आइए जानते हैं इस राहुकाल के बारे में विस्तार से....

विज्ञापन


क्या होता है राहुकाल What Is Rahukaal
ज्योतिष के अनुसार हर दिन 90 मिनट का समय राहुकाल का समय होता है और ऐसा माना जाता है कि इस दौरान अगर कोई भी शुभ काम किया जाय तो वह अशुभ होता है। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक आठवें भाग का स्वामी राहु होता है। राहु को असुर और छाया ग्रह माना गया है। राहु के अशुभ प्रभाव से देवी-देवता भी प्रभावित होते हैं। राहुकाल के समय किसी भी तरह का मांगलिक कार्य आरंभ नहीं किया जाता।
विज्ञापन


कैसे होती है राहुकाल की गणना
किसी बड़े तथा शुभकार्य के आरम्भ के समय उस दिन के दिनमान का पूरा मान घंटा मिनट में निकालें उसे आठ बराबर भागों में बांटकर स्थानीय सूर्योदय में जोड़ दें आपको शुद्ध राहुकाल ज्ञात हो जाएगा जो भी दिन होगा उस भाग को उस दिन का राहुकाल माने और इस काल को सभी शुभ कार्यों के आरम्भ के वर्जित माने, अन्यथा कार्य सफलता में बड़ी बड़ी बाधाओं की आशंका रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन के हिसाब से किस समय लगता है राहुकाल
सोमवार को राहुकाल का समय- सुबह 07.30 से 9 बजे तक
मंगलवार को राहुकाल का समय- दोपहर 03.00 से 04.30 बजे तक 
बुधवार को राहुकाल का समय- दोपहर 12.00 से 01.30 बजे तक 
गुरुवार को राहुकाल का समय- दोपहर 01.30 से 3.00 बजे तक   
शुक्रवार को राहुकाल का समय- सुबह 10.30 से 12.00 बजे तक
शनिवार को राहुकाल का समय- सुबह 9.00 से 10.30 बजे तक
रविवार को राहुकाल का समय- शाम 04.30 से 6.00 बजे तक   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed