फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Chandra Grahan 2022 Mantra chant these mantras during Lunar Eclipse to remove all problem

Chandra Grahan 2022 Mantra: चंद्र ग्रहण के दौरान जपें ये मंत्र, शत्रु से मिलेगी मुक्ति और पूरी होगी मनोकामना

Tue, 08 Nov 2022 04:05 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 08 Nov 2022 04:05 PM IST
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022 Mantra chant these mantras during Lunar Eclipse to remove all problem
चंद्र ग्रहण के दौरान जपें ये मंत्र - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2022 Mantra : आज यानी 8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है। इसके पहले मई में साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण लगा था। चंद्र ग्रहण की घटना का ज्योतिषशास्त्र में खास महत्व होता है। 8 नवंबर को ग्रहण की शुरुआत करीब 4 बजकर 23 मिनट से होगी, जो कि करीब 6 बजकर 19 मिनट रहेगी। वहीं चंद्र के ग्रहण के नौ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल में किसी भी प्रकार के पूजा पाठ, देव दर्शन या स्पर्श पर रोक होती है। ज्योतिष मान्यता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियां प्रबल हो जाती हैं। ऐसे में इसके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। ये रहे वो मंत्र - 

विज्ञापन


Chandra Grahan 2022 Date Time: 8 नवंबर को लग रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए टाइम, सूतक काल और प्रभाव 
विज्ञापन


ग्रहण काल में करें इन मंत्रों का जाप

 ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:
इस मंत्र के जाप से धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 

ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:
ये बगुलामुखी का मंत्र है। मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है। 

ॐ ह्लीं दुं दुर्गाय: नम:
इस मंत्र के जाप से वाक सिद्धि प्राप्त होती है। 

Chandra Grahan Upay: 8 नवंबर को लग रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, बुरे प्रभावों से बचने के लिए करें ये उपाय 
विज्ञापन
विज्ञापन


ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौकरी और व्यापार में वृद्धि के लिए इस मंत्र का उच्चारण करें। 

इसके साथ ही मानसिक शांति के लिए नीचे दिए मंत्रों का जाप करें। 
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः.
ॐ सों सोमाय नमः.
ॐ चं चंद्रमस्यै नम:.
ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम:.
ॐ ऐं क्लीं सौमाय नामाय नम:.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed