Chandra Grahan 2022: आज साल के आखिरी चंद्र ग्रहण पर इन राशि वालों की खुल सकती है किस्मत, धन लाभ के योग
Chandra Grahan Rashi Effects 2022:- ग्रहण वैसे तो अशुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन देव दीपावली का भी संयोग है। साथ ही कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी है। इसके अलावा चंद्र ग्रहण के दिन तुला राशि में कई ग्रहों की युति भी होने वाली है। ऐसे में ये ग्रहण कुछ राशियों के लिए लाभकारी भी साबित हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chandra Grahan 2022 Rashi Effect:- इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानी 8 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रहण का जीवों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ग्रहण वैसे तो अशुभ माना जाता है, लेकिन इस दिन देव दीपावली का भी संयोग है। साथ ही कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि भी है। इसके अलावा चंद्र ग्रहण के दिन तुला राशि में कई ग्रहों की युति भी होने वाली है। ऐसे में ये ग्रहण कुछ राशियों के लिए लाभकारी भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण धन लाभ और तरक्की का योग लेकर आएगा...
Chandra Grahan 2022: नवंबर में लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए डेट, टाइम, सूतक काल और प्रभाव
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण लाभकारी साबित हो सकता है। इस राशि के लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं बेरोजगार लोगों की नौकरी लग सकती है। यदि आप मीडिया, बैंकिग या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको तो आपके लिए ये ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। इस समय शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में भी धन लाभ के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी साल आखिरी चंद्र ग्रहण शुभ फलदायी साबित हो सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई पद मिल सकता है। यदि आप नए व्यापार में निवेश करना चाह रहे हैं, तो ये समय बेहतर है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलती दिख रही है।
Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं न करें ये काम, अशुभ प्रभावों से बचने के लिए रखें ध्यान
कुंभ राशि
साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण कुंभ राशि वालों के लिए करियर और व्यापार के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है। कारोबार में धनलाभ के योग बन सकते हैं। वहीं जो लोग इस समय नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए ये समय उचित है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसमें शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।